कौशाम्बी—
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में नलकूप पर चल रही पार्टी के दौरान एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।छब्बू का पूरा गांव निवासी नितिन सिंह पुत्र हरिश्चंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 10 मार्च को वह अपने नलकूप पर पार्टी कर रहा था। इसी दौरान गांव चाँदेराई निवासी हिमांशु सिंह पुत्र कैलाश सिंह और कमल सिंह पुत्र कैलाश सिंह बिना बुलाए वहां पहुंच गए।पीड़ित का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने पहुंचते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने बेल्ट से मारपीट कर दी, जिससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।








