राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल के करन दिवाकर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी– प्रयागराज एवं कौशाम्बी के बॉर्डर पर स्थित पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्र करन दिवाकर जो की कक्षा 9 के संस्थागत छात्र हैं। जिनका खो-खो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ हैं। स्कूल में पिछले 3 वर्ष पूर्व ही गेम (क्रीड़ा) की शुरुआत की गई तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधन ने सम्पूर्ण खेल भावना के तहत खेल की शुरुआत विभिन्न स्तरों पर जैसे खो-खो, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल,फुटबॉल, कबड्डी,भाला फेक,हाई जंप,बैडमिंटन,टेबल टेनिस, एवं क्रिकेट आदि खेलों पर तत्परता के साथ रुचि दिखाई एवं देखते-देखते तीन विगत वर्ष के अंदर विद्यालय ने उपरोक्त विभिन्न खेलों में अपना परचम लहराने का काम किया। विद्यालय उच्च स्तरीय पठन-पाठन के साथ-साथ उच्च स्तरीय खेलों में भी विद्यालय में पढ़ रहे छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेलों में चाहे वह विधायक खेल प्रतिस्पर्धा,सांसद खेल प्रतिस्पर्धा,जनपद स्तरीय, मंडल स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। और सदैव जीत का परचम लहरा कर विद्यालय का नाम एंव अपने परिवार का नाम रोशन किया। उसी क्रम में करन दिवाकर ने जनपद, मंडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतने के बाद विद्यालय ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के चयन हेतु प्रतिभाग करने का निर्णय लिया और फिर करन दिवाकर ने मध्य प्रदेश के (ग्वालियर) शहर में जाकर जहां पर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का चयन होना था उसमें प्रतिभाग करने का निर्णय लिया गया। जहां जाने पर करन दिवाकर ने ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय चयन हेतू ट्रायल में प्रतिभाग किया। जिसमें चयन कर्ताओं ने करन का खेल देखकर न सिर्फ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया बल्कि करन दिवाकर को सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब भी दिया। करन पिछले 3 वर्षों से पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज (गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज) प्रतिनिधित्व जनपद,मंडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए और विद्यालय का नाम रोशन करते रहे।

जैसे ही उपरोक्त समाचार विद्यालय को प्राप्त हुआ सम्पूर्ण विद्यालय में एक विशेष खुशी की लहर दौड़ गई और समस्त स्टाफ हर्षोल्लहित हो गए।चयनित होकर वापस लौटे करन दिवाकर का विद्यालय में फूल माला से स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक डॉ. प्रभु शंकर शुक्ला ने करन दिवाकर का फूल मालाओं से विद्यालय परिसर में स्वागत किया एवं यह आर्शीवाद दिया कि खो-खो को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत कर एवं चयनित होकर एशियन गेम्स में अपना स्थान बनाएं उपरोक्त शुभ अवसर पर विद्यालय के समस्त शैक्षिणक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ और विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राएं मौजूद रहे और सभी ने करतल ध्वनि से तालियां बजाकर जीते हुए छात्र के प्रति सम्मान एवं उत्साह प्रदर्शित किया और भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे