*बसपा कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती और कार्यक्रम की सफलता के लिए बनाई रूपरेखा
*कार्यकर्ता गांव गांव जाकर पार्टी की नीतियों से जोड़े: सतीश जाटव
*कौशाम्बी — बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर 15 मार्च को मनाई जाने वाली कांशीराम जयंती को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए रविवार को सिराथू विधानसभा क्षेत्र में सैनी स्थित युवा नेता प्रतीक मौर्य के आवास पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति पर चर्चा की।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज मंडल के मुख्य प्रभारी सतीश जाटव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल प्रभारी रमेश गौतम मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेंद्र गौतम ने की।बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य मंडल प्रभारी सतीश जाटव ने कहा कि कांशीराम ने बहुजन समाज को राजनीतिक शक्ति देने का काम किया और उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ें और कांशीराम जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती से आने वाले समय में बहुजन समाज पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने का रास्ता प्रशस्त होगा।बैठक के दौरान वक्ताओं ने कांशीराम के संघर्ष और विचारों को याद करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन बहुजन समाज के अधिकार और सम्मान की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। इसलिए उनकी जयंती को पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाएगा।बैठक के में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गौतम का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।बैठक में सतीश जाटव, रमेश गौतम, शैलेंद्र गौतम, रत्नेश गौतम, सईद घोसी, प्रतीक मौर्य, के.एल. गौतम, अशोक सोनकर, पंकज पासी ,सत्य प्रकाश, घनश्याम गौतम,सेहदी लाल निर्मल ,विक्रमाजीत, अमर सिंह, अनिल अग्निहोत्री, पी.पी. चौरसिया, सुकुरू लाल निर्मल, देशराज, रामचंद्र पासी, सुखराज गौतम, कुलदीप, दिनेश, धर्मराज गौतम, करन सिंह, सोनू गौतम, रवि गौतम, विपिन मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।,








