कौशाम्बी– अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कौशाम्बी जिला द्वारा परिसर चलो अभियान फेज 3 के अन्तर्गत म्योहर के के पी लाॅ कालेज के अवलोकन के दौरान विद्यार्थी नदारत मिले कालेज के साथ ही ओयो और होटल के बोर्ड मिले । कालेज के अन्दर जब अवलोकन किया गया तो उसमे एक कमरे 2 बेड सोफे इत्यादि मिले । हैरानी की बात तब थी ।की ला कालेज में बेसिक के भी क्लासेज अवैध रूप से चलाई जा रही थी ।

वहां के कर्मचारियों ने कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया अवलोकन के दौरान ,कमरो की अव्यवस्थायें नजर आई । जिला संयोजक शिवांशु शुक्ला ने बताया शिक्षा के मन्दिर में ओयो ,होटल ,गेस्ट हाउस का होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है । ऐसा भी तो हो सकता है होटल के नाम पर अन्य गतिविधियां संचालित हो रही हों । प्रसाशन इसपर जल्द संज्ञान ले । इस बात को लेकर विद्यार्थीयों में और स्थानीय लोगों में काफी रोष है । इस दौरान जिला संयोजक शिवांशु शुक्ला ,विकासार्थ विद्यार्थी संयोजक सुशील कुमार सोनकर, तहसील संयोजक प्रशांत , शौर्य पाण्डेय सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुवे ।








