कौशाम्बी—
समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा है कि शुक्रवार 27 फरवरी को जिला पंचायत सदन की होने वाली बैठक मे किसानो एवं आम जनता के हित मे सूखी नहरों मे जलापूर्ति और बिजली कटौती समेत जनहित के कई जरूरी मुद्दे को लेकर मेरे द्वारा जोरदार तरीके से आवाज बुलंद की जायेगी। आगे कहा कि मेरे द्वारा पूर्व की भांति इस बार भी जिला पंचायत की सदन की बैठक मे जिले भर के किसानो, दुकानदारों, व्यवसायियों, आम जनता के हित के मुद्दे जोरदार तरीके से उठाए जायेंगे।

गुरुवार को अपने जिला पंचायत क्षेत्र के कई गांवो जैसे शमसाबाद, तेरहरा, बंबूपुर, फत्तेपुर बेला आदि भ्रमण के दौरान लोगों से वार्ता करते हुए अजय सोनी ने कहा कि पिछले पांच सालों में जिला पंचायत की सदन की बैठक में मेरे द्वारा जनहित और किसान हित मे लगातार मुद्दे उठाए गए हैं। जिले की मूलभूत सुविधाओं एवं जन समस्यायों के निराकरण और जनहित की मांग को लेकर मैने अपने पांच साल के जिला पंचायत सदस्य के कार्यकाल में सड़क और सदन दोनों जगह आवाज उठाने का काम किया हूं।

आगे कहा कि इस समय करारी माइनर नहर, मानपुर गौरा माइनर, तुलसीपुर माइनर, गंभीरा माइनर समेत कई नहरे और उनके रजबहे सूखे पड़े हैं जिसके चलते किसानो की फसले सूख रहीं हैं। इसी तरह रमजान के महीने एवं बोर्ड परीक्षा के समय बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि शुक्रवार 27 फरवरी को जिला पंचायत सदन की बैठक मे अपने वार्ड के विकास और समस्यायों के निराकरण समेत जिले भर के किसानो एवं आम जनता के हित में जरूरी मुद्दों पर मेरे द्वारा जोरदार आवाज बुलंद की जायेगी। मैंने सदैव जनहित एवं किसानहित को प्राथमिकता दी है और आगे भी देता रहूंगा। इस अवसर पर विकास कसेरा, सुधीर कसेरा, मनोज केसरवानी, नीरज कसेरा, कंधई लाल कसेरा, रोहित सोनी आदि मौजूद रहे।








