कौशाम्बी– जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र के जयंतीपुर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बसपा एमएलए के कार्यालय और उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। कार्रवाई दोपहर तक जारी रही।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ईडी अधिकारी आधा दर्जन से अधिक वाहनों के काफिले के साथ मौके पर पहुंचे। टीम के साथ स्थानीय पुलिस बल भी तैनात रहा, जिसने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। छापेमारी स्थल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई, हालांकि पुलिस ने किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी।

सूत्रों के अनुसार टीम संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। हालांकि, कार्रवाई किस मामले में की जा रही है, इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। मीडिया कर्मियों को भी फिलहाल विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह अचानक लग्जरी वाहनों से अधिकारियों के पहुंचने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई घंटों तक दस्तावेजों की पड़ताल और पूछताछ की प्रक्रिया चलती रही।
ये कम्पनी बसपा विधायक उमा शंकर की बताई जा रही है








