कौशाम्बी–
दुर्गा भाभी सभागार, पुलिस कार्यालय कौशाम्बी में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 107 के अंतर्गत गठित विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) की मासिक समीक्षा/समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम, बाल विवाह रोकथाम करने एवं POCSO Act से संबंधित प्रकरणों में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

साथ ही जनपद में गुमशुदा बच्चों के पंजीकृत एवं लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, जे.जे. एक्ट से संबंधित आदेश-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन तथा जनजागरूकता अभियान संचालित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में प्रभारी AHTU, प्रभारी SJPU, महिला सेल में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी, जनपद के समस्त थानों में नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/सहायक बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, सीडब्ल्यूसी सदस्य, जे.जे.बी. सदस्य, बाल संरक्षण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर एवं चाइल्ड लाइन के सदस्य उपस्थित रहे।









