होली और रमजान पर्व को लेकर कड़ाधाम थाना में हुई पीस कमेटी की बैठक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी —

कड़ाधाम थाना परिसर में बुधवार को आगामी रमजान और होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आहूत की गई।बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी सिराथू भैया संतोष कुमार सिंह व तहसीलदार सिराथू अनंतराम अग्रवाल ने किया।बैठक में दोनों अधिकारियों ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं और ग्राम प्रधानों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पर्व आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं। बैठक में रमजान और होली एक साथ पड़ने के कारण सभी नागरिकों से जिम्मेदारी का परिचय देते हुए मिल-जुलकर पर्व मनाने की अपील की गई।क्षेत्राधिकारी सिराथू ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को कानून व्यवस्था बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। उन्होंने निर्देश दिया कि होलिका दहन पूर्व निर्धारित स्थलों पर ही किया जाएगा और कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी वहीं तहसीलदार सिराथू ने रमजान के पर्व पर मस्जिदों में अनुमति लेने के बाद ही लाउडस्पीकर लगाने और निर्धारित आवाज में ही बजाने का सख्त निर्देश दिया।थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ पांडेय ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने रमजान के दौरान नमाज के समय तथा होली जुलूसों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीजे की आवाज निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने, जबरन रंग डालने और हुड़दंग पर रोक लगाने पर भी जोर दिया गया। गांवों में जिम्मेदार लोगों को वालंटियर के रूप में नामित कर निगरानी रखने की सलाह दी गई।बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और धर्मगुरुओं ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने शांति एवं सद्भाव बनाए रखने का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक कमलेश कुमार पांडेय, चौकी प्रभारी घोसियाना विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी शीतलाधाम रवि मौर्या, चौकी प्रभारी अलीपुरजीता विपिन कुमार, उपनिरीक्षक भोला सिंह, सुनील सिंह सहित
वहीद अहमद, सद्दाम हुसैन, राहुल कुशवाहा, जमील अहमद, राजेन्द्र साहू, रामसिंह, सीताराम पाल,रहबर खान, गुफरान अंसारी,अमन सोनी, जगदीश यादव,करन यादव, रंजीत सिंह यादव सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे