कौशांबी—- जिले में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मे विवाह के तुरंत बाद लुटेरी दुल्हन के फरार होने का मामला प्रकाश मे आया। आरोप है कि दुल्हन ने सुहागरात से पहले ही फौजी दूल्हे को ठुकरा दिया और घर में रखे 5 लाख नगद और 15 लाख के जेवरात लेकर अपने कथित प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना के बाद ससुराल पक्ष सदमे में है, वहीं पुलिस मामले मे केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
पूरा मामला करीब एक सप्ताह पहले सराय अकिल थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 8 फरवरी को मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुई थी। ( युवक भारतीय थल सेना में कार्यरत है ) बहरहाल बरात लेकर गेस्ट हाउस पहुंचे दूल्हे के साथ युवती ने दुल्हन बनकर पूरे रीति-रिवाज से सात फेरे लिए।मां-बाप समेत अन्य परिजन व रिश्तेदारों ने बेटी की नम आंखों के साथ विदाई की, लेकिन शायद दुल्हन किसी और को ही अपना दूल्हा मान बैठी थी। आरोप है कि दुल्हन सुहागरात से पहले ही सुसराल से 5 लाख नगद और लगभग 15 लाख का गहना, जेवर और लेकर बिना बताए निकल गई। देर रात जब ससुराल के लोगों को जानकारी हुई तो सभी के होश उड़ गए।

बताया जा रहा है कि दुल्हन ने दूल्हे के सांवले रंग को लेकर आपत्ति जताई थी। हालांकि, परिजनों ने इसे नजरअंदाज कर दिया। आरोप है कि दुल्हन पहले से ही किसी अन्य युवक के संपर्क में थी और उसी के साथ जाने की योजना बना चुकी थी।
पीड़ित पति ने थाना मे पहुंचकर लिखित शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि मेरी पत्नी को 10 / 11 फरवरी कि रात सो रही थी तभी सराय अकिल थाना क्षेत्र के रहने वाले निकेश कुमार ने बहला फुसलाकर भाग ले गया।








