आशीर्वाद देकर कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को किया गया विदा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी— 14 फरवरी 2026 शनिवार को धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार कौशाम्बी में कक्षा 12वीं के छात्र/छात्राओं को बोर्ड परीक्षा 2026 हेतु आशीर्वाद देकर विद्यालय परिसर से विदा किया गया। विद्यालय के विभिन्न छात्र/छात्राओं ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त की।
विदाई समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष दारानगर  रागिनी केशरवानी और विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय डिग्री कॉलेज के प्राचार्य  संजय प्रसाद शर्मा व समाजसेवी श्री रणविजय निषाद रहें।
संजय प्रसाद शर्मा ने प्रमुख वक्ता के रूप में आगामी बोर्ड परीक्षा के साथ साथ जीवन के विभिन्न पहलुओं पर छात्र/छात्राओं के कैरियर पर चर्चा करते हुए मार्गदर्शन किया। साथ ही  रणविजय निषाद ने भी बोर्ड परीक्षा पर चर्चा करते हुए 12वीं के बाद उपलब्ध शिक्षा सम्बन्धी जानकारी साझा करते हुए अपने आशीर्वचन दिया।
साथ ही वर्तमान सत्र 2025-26 में अपनी अपनी कक्षाओं में शत् प्रतिशत उपस्थित रहने वाले छात्र/छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित भी किया गया।
इस विदाई समारोह में न.पं. अध्यक्ष प्रतिनिधि दारानगर  अरुण केशरवानी, विद्यालय के प्रबन्धक  राम सुभग त्रिपाठी,  राम करन त्रिपाठी, लोकतन्त्र सेनानी  राम प्रकाश त्रिपाठी,  अमन त्रिपाठी,  नील कमल मिश्र समेत गणमान्य जनों ने बच्चों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राम किरण त्रिपाठी ने छात्र/छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी, साथ ही आएं हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे