पुलिस अधीक्षक ने ठंड के मौसम में विशेष सतर्कता बरतते हुए मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी  राजेश कुमार ने ठंड को देखते  हुए जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर पुलिस ड्यूटी का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान रात्रि गश्त, पिकेट ड्यूटी, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति एवं सतर्कता की गहन समीक्षा किया

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक  ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली  तथा ठंड के मौसम में विशेष सतर्कता बरतते हुए मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने गश्त को और प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर कड़ी नजर रखने तथा आमजन की सहायता हेतु तत्पर रहने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा शीतलहर के दौरान असहाय, जरूरतमंद एवं राहगीरों की सहायता करने, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें