कौशाम्बी —जिले में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत मंझनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। समसाबाद में हुई भैंस चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश आर्यन उर्फ़ बाराती लाल पुत्र स्वर्गीय सीताराम निवासी बेला फतेहपुर थाना मंझनपुर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके तीन अन्य साथियों को भी सलाखों के पीछे पहुँचा दिया गया है। वही घायल आरोपी को पुलिस ने अस्पताल में कराया गया भर्ती। वही तीन और आरोपी फ़िरोज पुत्र जहीर तुर्तीपुर थाना करारी व गुड्डू पुत्र तूफान और दिलसाद पुत्र मुन्ना निवासी रहीमपुर मोलानी थाना करारी के निवासी है।
Author: Up Head Line
Views: 107









