कन्नौज
जिला कारागार कन्नौज पर जिलाधिकारी के निर्देशानुपालन में “सुरक्षित बचपन निगरानी समिति “ की बैठक आयोजित की गई समिति की अध्यक्षता राम कृपाल चौधरी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा की गई । कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों के साथ रह रहे तीन बच्चों को “बाल पुष्टाहार “ का वितरण किया गया तथा एक गर्भवती महिला बंदी को भी जननी सुरक्षा किट प्रदान की गई ।

तीनों बच्चों को गर्म कपड़े , दूध की बोतल , चॉकलेट उपहार स्वरूप मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रदान की गई । जेल पर संचालित आंगनवाड़ी केंद्र को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बच्चों को खेलकूद की सामग्री , वजन तौलने की मशीन , मेजरमेंट स्केल, बच्चों के सुरक्षित खेलने के लिए फोम की चटाई , बच्चों की शिक्षा से संबंधित बोर्ड, कैलेंडर, चेयर इत्यादि सामान उपलब्ध कराया गया । तीनो बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलायी गई ।

जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने बताया कि उक्त कार्यक्रम सुरक्षित बचपन निगरानी समिति के तत्वाधान में कारागार पर आयोजित किया गया । जेल अधीक्षक द्वारा द्वारा कार्यक्रम में आए हुए सभी अधिकारी गणों को धन्यवाद ज्ञापित किया ।

कार्यक्रम में अनिता सक्सेना , अध्यक्ष बाल कल्याण समिति , महेंद्र प्रताप सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी , डॉ मोहम्मद इरशाद उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी , डॉ ऋचा सिंह चौधरी वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ, विजय राठौड़ बाल सरंक्षण अधिकारी , राजेश वर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी , शेषमणि यादव बाल विकास परियोजना अधिकारी आदि ने भाग लिया । समस्त कार्यक्रम में जेलर विनय प्रताप सिंह , शिक्षा अध्यापक मनोज कटियार और महिला डिप्टी जेलर उर्मिला सिंह , महिला जेल वार्डर कु .हिना का विशेष सहयोग रहा ।









