मंझनपुर (कौशांबी)। सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में मंझनपुर में एक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख सुभाष जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् डॉ. रवींद्र नाथ शुक्ला ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में खाद्य विभाग की असिस्टेंट कमिश्नर ममता चौधरी मौजूद रहीं। सम्मेलन का संचालन मुकुंदी लाल केशरवानी ने किया।
मुख्य वक्ता सुभाष जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज हिंदू समाज को एकजुट होने की सख्त आवश्यकता है। हमें सामाजिक बुराइयों को त्यागकर एक साथ आना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा, महिला सम्मान, खाद्य सुरक्षा और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रकाश डाला। सुभाष जी ने जोर देकर कहा कि हिंदू समाज को अपनी प्राचीन सनातन संस्कृति को समझना होगा और इसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना होगा।
अध्यक्षता कर रहे डॉ. रवींद्र नाथ शुक्ला ने कहा कि हमारी संस्कृति ने विश्व को आयुर्वेद और योग जैसे अमूल्य उपहार दिए हैं। इनका शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता और ये हमें स्वस्थ तथा सुंदर बनाए रखते हैं।
विशिष्ट अतिथि ममता चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी संस्कृति संपूर्ण विश्व के कल्याण की बात करती है।
इस अवसर पर शिव प्रसाद, शशांक खरे, सत्यनारायण, वेद प्रकाश सत्यार्थी, चंद्र प्रकाश, हिंदू जागरण मंच के यशवंत यदुवंश, पुष्पेंद्र पांडेय, आशीष कुमार बच्चा, झल्लर चौरसिया, प्रेमचंद चौधरी, सर्वेश पटेल, हनुमान पटेल, शिव बरन, ऋषभ द्विवेदी, शिवांशु शुक्ला, शिव शंकर लोधी, कमलेश, भुवनेश्वर तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में हिंदू समाज की एकता और सांस्कृतिक जागरण पर विशेष बल दिया गया।









