बोरे में मिले शव की हत्या का 12 घंटे में खुलासा,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

 

सराय अकिल थाना क्षेत्र में सूखी नहर से बोरे में मिले युवक के शव की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। इस मामले में मृतक के साले सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई है। अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतक का मोबाइल फोन और हत्या में प्रयुक्त डंडे भी बरामद किए गए हैं। पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में सोमवार को किया, इस दौरान क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह भी मौजूद रहे।_

_रविवार की सुबह करीब 9 बजे ग्राम प्रधान मवई ने थाना सराय अकिल पुलिस को सूचना दी कि कस्बा कनैली से बारा ब्लॉक की ओर जाने वाली सूखी नहर में एक व्यक्ति का शव बोरे के अंदर पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जहां बोरे में बंद शव बरामद हुआ। शव से करीब 200 मीटर आगे एक प्लैटिना मोटरसाइकिल भी नहर में खड़ी मिली। तलाशी के दौरान जेब में मिले पर्स से पहचान पत्र बरामद हुआ, जिससे मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम ककरहाई, थाना सराय अकिल, उम्र करीब 34 वर्ष के रूप में हुई। पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के पिता की तहरीर पर थाना सराय अकिल में बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।_

_घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर जांच में सामने आया कि कुछ दिन पूर्व मृतक सुरेंद्र और उसके साले गुड्डू के बीच बहन के साथ कथित प्रताड़ना को लेकर विवाद हुआ था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को किलनहाई नदी पुल के पास से अभियुक्त गुड्डू पुत्र मौला, उसके छोटे भाई विजय उर्फ गोलू पुत्र मौला और चचेरे भाई महेश पुत्र सूरजदीन निवासी ग्राम बारा मढ़ी, थाना व जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार कर लिया।_

_कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि शनिवार को सुरेंद्र को गांव के बाहर बगिया में बुलाया गया था, जहां पुरानी रंजिश को लेकर विवाद बढ़ गया और तीनों ने मिलकर डंडों से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरों में भरकर ग्राम मवई की नहर में फेंक दिया गया और उसकी मोटरसाइकिल भी नहर में डाल दी गई। सबूत मिटाने के लिए मोबाइल फोन और डंडों को केले के बाग के पास फेंक दिया गया था, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया है।_

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें