विद्यालय में चल रही अर्धवार्षिक परीक्षा का बीईओ ने किया निरीक्षण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी: 10 दिसंबर से जनपद के परिषदीय स्कूलों में बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को कड़ा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सौरई बुजुर्ग में खंड शिक्षा अधिकारी कड़ा नीरज कुमार उमराव ने स्कूल में चल रही अर्धवार्षिक परीक्षा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान बीईओ ने कला के प्रश्नपत्र में परीक्षा दे रहे छात्रों के कलाकृतियों को देखा और उनका प्रोत्साहन किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा में जितना स्पष्ट व सुंदर बनाएंगे उतना अच्छा अंक प्राप्त होगा। इसके साथ ही उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया। इसके साथ ही बीईओ को स्कूल परिसर में बेहतर साफ सफाई और परीक्षा सहित शैक्षणिक कार्य व्यवस्था चुस्त दुरुस्त दिखी जिसके लिए उन्होंने इंचार्ज प्रधानाध्यापक अजय साहू की सराहना किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें