पैदल जा रहे दो मजदूरो को ट्रैक्टर ने कुचला दोनों मजदूरों की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी* संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिद पुर गांव से दो मजदूर गुरुवार की सुबह 4:00 बजे मजदूरी करने के लिए सड़क पर पैदल जा रहे थे जैसे ही मजदूर चंदवारी मोड़ के पास पहुंचे तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने दोनों मजदूरों को कुचल दिया है जिससे दोनों मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों मजदूरों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जानकारी मिलते ही घर परिवार के लोग रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए हैं

जानकारी के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मुजाहिद पुर के रहने वाले अजय कुमार सरोज उम्र 20 वर्ष पुत्र रमेश सरोज वा लवकुश उम्र 19 वर्ष पुत्र देवनारायण गुरुवार की सुबह 4 बजे घर से हर्रायपुर मजदूरी करने के लिए पैदल जा रहे थे जैसे ही दोनों मजदूर चंदवारी मोड़ के पास पहुंचे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने दोनों मजदूरों को कुचल दिया है जिससे दोनों मजदूरों की घटना स्थल पर तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गई है दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पलट गया है दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक दोनों मजदूरों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पहुंच गए हैं

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें