प्रदेश उपाध्यक्ष अनवार अहमद खाँ का चायल में तूफ़ानी दौरा, 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी। समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चायल के प्रभारी अनवार अहमद खाँ ने शुक्रवार को चायल क्षेत्र के कई गाँवों में तूफ़ानी दौरा कर सपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी। गाँव–गाँव पहुंचकर उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों, युवाओं और पार्टी नेताओं से अपील करते हुए कहा कि पूरे दमख़म के साथ हर पात्र व्यक्ति का ‘sir फ़ॉर्म भरवाना है यह सिर्फ़ अभियान नहीं, हमारी ज़िम्मेदारी है। उन्होंने सभी सेक्टर व बूथ स्तर के नेताओं को साफ़ निर्देश दिए कि जहाँ भी किसी तरह की तकनीकी दिक़्क़त या व्यवधान आए, उसे तुरन्त उनके स्वयं या ज़िला अध्यक्ष के संज्ञान में लाया जाए, ताकि समस्या का तत्काल निराकरण किया जा सके।
*भाजपा पर बड़ा आरोप*
*Sir के बहाने SC, OBC और अल्पसंख्यकों के नाम काटने की कोशिश*
अपने संबोधन में अनवार अहमद खाँ ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शासन–प्रशासन स्तर पर ‘सर’ फ़ॉर्म प्रक्रिया को हथियार बनाकर SC, OBC और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के नाम काटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये मनुवादी मानसिकता की राजनीति है। लेकिन समाजवादी कार्यकर्ता गाँव–गाँव मेहनत करके भाजपा की हर साज़िश को नाकाम करेंगे। जनता के हक़ पर कोई आँच नहीं आने दी जाएगी। गाँवों में हुए संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनवार अहमद को भरोसा दिलाया कि चायल में सपा का संगठन पूरी शक्ति के साथ मैदान में उतरा है और सरकार की हर जनविरोधी नीति का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। गाँवों का व्यापक दौरा और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ की गई रणनीतिक बैठक ने चायल क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की गतिविधियों को नई दिशा दी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें