कौशांबी, –
दारानगर में श्रीराम लीला कमेटी द्वारा आयोजित 246वें ऐतिहासिक श्रीराम लीला महोत्सव का शुभारंभ भव्य मुकुट पूजन समारोह के साथ किया गया। यह महोत्सव धार्मिक आस्था, परंपरा और भक्ति का प्रतीक माना जाता है।पूजन समारोह के मुख्य अतिथि रहे – प्रातः स्मरणीय धर्म सम्राट, श्रीमद परमहंस परिव्राजकाचार्य, ज्योतिष्पीठाधीश्वर, जगतगुरु शंकराचार्य श्रीमद स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी महाराज। उन्होंने विधिवत मुकुट पूजन कर रामलीला के इस पावन आयोजन का शुभारंभ किया।जिलाध्यक्ष भाजपा धर्मराज मौर्य ने भी पूजन किया।इस मेले महोत्सव की अवधि 13 दिन है।मुकुट पूजन हनुमान मंदिर दारानगर बाज़ार पर हुआ।इस शुभ अवसर पर नगरवासियों सहित दूर-दराज़ से श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्री राम लीला कमेटी द्वारा सभी भक्तों को सादर आमंत्रित किया गया कि वे इस धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित करें।






