सम्पूर्ण समाधान दिवस में गूंजा अवैध कब्जे का मामला, ग्रामीणों ने लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप

कौशाम्बी-

*कौशाम्बी — सिराथू तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फराहीमपुर कलेशरमऊ के दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गांव के वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते पर अवैध कब्जा कराए जाने का आरोप लगाया है। अजय , कड़ेकांत , देवकांत , उमाकांत रश्मि , विनीता , गीता , सुनीता , गुंजा , भरत, ऋतु आदि ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर अतिक्रमण हटवाने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।शिकायती पत्र में ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने क्षेत्रीय लेखपाल की मिलीभगत से सार्वजनिक रास्ते पर अवैध अतिक्रमण कर लिया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल पर मनमानी करने का भी आरोप लगाया। उनका कहना है कि संबंधित लेखपाल पिछले दो वर्षों से क्षेत्र में तैनात है और विपक्षियों से सांठगांठ कर नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध कब्जों को बढ़ावा दे रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निष्पक्ष कार्रवाई के बजाय एक पक्ष को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने, सार्वजनिक रास्ते से अवैध अतिक्रमण हटवाने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों और जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है। फिलहाल ये आरोप ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर आधारित हैं। प्रशासन की ओर से मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More