
ऋषभ चौरसिया/लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ अपनी ऐतिहासिक धरोहर और अतुल्य संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है. इस शहर की विविधता और व्यापारिक जीवन की झलक भूतनाथ बाजार में देखने को मिलती है. भूतनाथ बाजार एक ऐसी जगह है, जहां आपको सभी तरह का सामान एक ही जगह पर मिल जाता है. चाहे वह चमकते हुए गहने हों, विभिन्न प्रकार के कपड़े, रसोई के बर्तन, ताजगी भरे मसाले, नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक्स या अन्य रोजमर्रा की चीजें यहां सब कुछ उपलब्ध है.
महिलाओं के लिए यह बाजार विशेष रूप से आकर्षक है, क्योंकि यहां उनके बजट के अनुसार सामान मिलता है. यहां उन्हें उनकी आवश्यकताओं और इच्छाओं के अनुसार कपड़े, गहने,और घरेलू सामग्री मिलती है. भूतनाथ बाजार की खासियत यहां का स्ट्रीट फूड भी है, जो अपने स्वाद और विविधता के लिए प्रसिद्ध है. चाहे वह स्थानीय लखनऊ का कबाब हो या अन्य भारतीय व्यंजन, यहां का फूड बाजार की शोभा को और बढ़ाता है.
ग्राहक की पहली पसंद
बाजार में खरीदारी करने के मामले में महिलाओं से बेहतर और कोई नहीं होता. महिलाएं वहीं से शॉपिंग करना पसंद करती हैं, जहां से उनको सस्ते में बेहतर सामान मिल जाए. यहां पर आने वाली ग्राहक का कहना है कि इस बाजार में उनको चिकन के सूट से लेकर एक छोटी सी सूई तक आसानी से मिल जाती है. साथ ही कुछ भी गिफ्ट देने के लिए भी बजट में सामान मिल जाता है.
ऐसे पहुंचे बाजार
अगर आप भी इस बाजार से खरीदारी करना चाहते हैं, तो आप को आना होगा भूतनाथ मार्केट. आप चारबाग रेलवे स्टेशन से बस कैब या मेट्रो से आसानी से यहां पहुंच सकते हैं.
.
Tags: Indian women, Latest hindi news, Local18, Lucknow news, UP news
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 12:16 IST






