
नई दिल्ली. HPSC PGT Recruitment 2023, Teacher Recruitment 2023: शिक्षक के तौर पर करियर बनाने की सोच रहे युवा अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर है. दरअसल, हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 4476 पदों पर भर्ती के नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इन भर्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 28 जून से शुरू होगी. नोटिफिकेशन के मुताबिक शिक्षा विभाग रेस्ट ऑफ हरियाणा (ROH) कैडर और मेवात कैडर में 4476 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) की भर्ती करेगा.
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 28 जून से 18 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे. अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने के पहले नोटिफिकेशन को अच्छे से चेक कर लें. सफल आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक और मुख्य लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा. इसके बाद ही फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी.
HPSC PGT Recruitment 2023: कितनी मिलेगी सैलरी
4476 पोस्ट ग्रेजुएट टीचर पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 47600- 151100/- रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा. इन पदों के लिए आवेदन करने वालों की अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है.
HPSC PGT Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
- प्रारंभिक लिखित परीक्षा
- मुख्य लिखित परीक्षा
- इंटरव्यू
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
HPSC PGT Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
- सामान्य (पुरुष) / अन्य राज्य (पुरुष) – 1000/- रुपये
- सामान्य (महिला) / अन्य राज्य (महिला) / एससी / बीसीए / बीसीबी / ईएसएम / ईडब्ल्यूएस – 250/-रुपये
- पीएच/पीडब्ल्यूडी (एचआर) – 0/-रुपये
HPSC PGT Recruitment 2023: आवेदन करने के स्टेप
- सबसे पहले एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- यहां होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन” विकल्प पर क्लिक करें.
- खुद को रजिस्टर करें.
- आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भर कर दर्ज करें.
- डॉक्यूमेंट अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें.
- भविष्य में उपयोग के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें.
ये भी पढ़ें-
SEBI Salary: सेबी में कैसे बनें ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी, कहां और कैसे करें आवेदन?
ITBP Recruitment 2023: आईटीबीपी में महिलाओं को नौकरी का सुनहरा मौका, 81100 रुपये तक मिलेगी सैलरी
.
Tags: Govt Jobs, Job news, Recruitment
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 07:21 IST






