10 सालों में करीब 70 हजार भारतीयों ने सरेंडर किए अपने पासपोर्ट, सबसे अधिक 40% लोग गोवा में

नई दिल्ली. 2011 और 2022 के बीच लगभग 70,000 भारतीयों ने देश भर के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों (आरपीओ) में अपने पासपोर्ट सरेंडर कर दिए, जिनमें आठ राज्यों – गोवा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, दिल्ली और चंडीगढ़ – का योगदान 90 प्रतिशत से अधिक है.

द इंडियन एक्सप्रेस की तरफ से सूचना के अधिकार (आरटीआई) आवेदन के जवाब में विदेश मंत्रालय (एमईए) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि इस अवधि में छोड़े गए 69,303 पासपोर्टों में से सबसे अधिक 40.45 प्रतिशत को गोवा के आरपीओ में सरेंडर किया गया था.

Tags: Goa, Gujarat, Kerala, Maharashtra, Passport, Punjab

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More