‘ओम जय जगदीश हरे’ से किया कमाल, सब जगह बजने लगी थी आरती, हनुमान भक्त सिंगर रिकॉर्डिंग के बाद करते थे 1 खास काम


मुंबई. ‘ओम जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे, भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट, क्षण में दूर करे, ओम जय जगदीश हरे…’. ये आरती आप रोज गाते होंगे. भगवान विष्णु (Lord Vishnu) को समर्पित इस आरती को बेहद फलदायी माना जाता है. फिल्म जगत की भी भगवान में गहरी आस्था है और कोई भी प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले भगवान का नाम लिया जाता है. यहां तक कि कई फिल्मों में तो आरती या भजन को कहानी में शामिल भी किया गया है. ऐसी ही एक फिल्म मनोज कुमार (Manoj Kumar) लेकर आए थे ‘पूरब और पश्चिम’ (Purab Aur Paschim). फिल्म के यूं तो सभी गाने बेहद हिट रहे थे लेकिन फिल्म में एक आरती भी रखी गई थी ‘ओम जय जगदीश हरे..’. इस आरती को गाने वाले सिंगर से मनोज कुमार बेहद प्रभावित थे. आइए, आज सॉन्ग ऑफ दि वीक (song of the week) में इसी पर बात करते हैं.

भारत कुमार कहे जाने वाले मनोज 1970 में फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ लेकर आए थे. भारत की जड़ों को दिखाती इस फिल्म में अशोक कुमार, सायरा बानो, प्राण, निरुपा रॉय, प्रेम चोपड़ा और विनोद खन्ना अहम भूमिकाओं में थे. इस फिल्म का संगीत कल्याणजी आनंदजी ने दिया था. ‘दुल्हन चली..’, ‘कोई जब तुम्हारा हृदय तोड़ दे’, ‘हे प्रीत जहां की रीत सदा’ जैसे गाने खूब प्रचलित हुए थे. इसके अलावा फिल्म में ‘ओम जय जगदीश हरे’ आरती भी रखी गई थी और इसके लिए खास सिंगर का चुनाव किया गया था.

‘कसमें वादे प्यार वफा’, प्राण पर गाना शूट करने के लिए अड़ गए थे मनोज कुमार, किशोर को था संशय, फिर मन्ना डे ने…

” isDesktop=”true” id=”6642475″ >

हनुमान जी के थे भक्त
मनोज कुमार की इस खास फिल्म के 7 गानों में से 6 गानों को सिंगर महेंद्र कपूर ने आवाज दी थी. उनकी आवाज से मनोज काफी प्रभावित थे और उन्हीं को आरती गाने के लिए भी चुना गया था. फिल्म में आरती के मनोज कुमार वाले हिस्से को आवाज महेंद्र कपूर ने दी थी. महेंद्र के साथ बृज भूषण और श्याम चित्तर ने आरती में उनका साथ दिया था. यह आरती काफी पसंद की गई थी और लोग पूजा के दौरान इसी आरती को बजाने लगे थे. बता दें कि महेंद्र कपूर हुनमानजी के बहुत बड़े भक्त थे. वे हर रिकॉर्डिंग के बाद हनुमान मंदिर जाया करते थे. इसके अलावा जब वे किसी लाइव कॉन्सर्ट में जाते थे तो इवेंट में जाने से पहले मंदिर जरूर जाते थे.

Tags: Entertainment Special, Manoj kumar, Song

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More