आज का पंचांग 27 जून 2023: हनुमान जी की पूजा-आराधना करें, दूर होंगी सारी बाधाएं, जानें शुभ समय, नक्षत्र, राहुकाल


हाइलाइट्स

आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है.
मंगलवार का दिन पवन पुत्र हनुमान जी को समर्पित है.

आज का पंचांग 27 जून 2023 (Aaj Ka Panchang): मंगलवार का दिन पवन पुत्र हनुमान जी को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन जो भी बजरंगबली की पूजा सच्ची श्रद्धा भाव से करता है, उसके सभी कष्ट, समस्याएं दूर हो जाती हैं. साथ ही आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. वरियान योग, दिशाशूल उत्तर, करण बलव, योग वरियान, नक्षत्र हस्त है. हनुमान जी के भक्तों को मंगलवार व्रत और पूजा करने के सही नियमों को जरूर जान लेना चाहिए. जरा सी भी चूक आपके लिए अशुभ हो सकता है. सुबह तड़के जागकर सबसे पहले स्नान करें. साफ वस्त्र धारण करें. हाथों में थोड़ा सा शुद्ध जल लेकर बजरंगबली की तस्वीर के समक्ष खड़े होकर व्रत रखने का संकल्प लें. अब पूजा घर में बजरंगबली के साथ-साथ श्री राम जी और माता सीता की मूर्ति स्थापित करें.

धूप, दीपक, अगरबत्ती जलाएं. अब लाल रंग के फूल चढ़ाएं. साथ ही लाल रंग का कपड़ा, सिंदूर, मिठाई आदि भी अर्पित करना शुभ माना गया है. मान्यता है कि हनुमान जी का प्रिय रंग लाल है. हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें या सुनें. गुड़ और चना चढ़ाएं और अंत में आरती करें. नियमानुसार आप पूजा करते हैं तो हनुमान जी की कृपा आप पर सदा बनी रहेगी. जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह दोष है, उन्हें भी इस दोष से मुक्ति पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. आपके घर, जीवन से मंगल का निगेटिव असर दूर हो जाएगा. लाल फल, लाल मिठाई भी जरूरतमंदों को दान कर मंगल दोष से पा सकते हैं छुटकारा. जानें, आज के पंचांग के अनुसार, सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, शुभ अशुभ समय आदि के बारे में यहां.

27 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवमी
आज का करण – बलव
आज का नक्षत्र – हस्त
आज का योग – वरियान
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – मंगलवार
आज का दिशाशूल –उत्तर

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:56:00 AM
सूर्यास्त – 07:28:00 PM
चन्द्रोदय – 13:15:00
चन्द्रास्त – 25:04:59
चन्द्र राशि– कन्या

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:57:36
मास अमांत – आषाढ़
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय – 11:56:03 से 12:51:53 तक

इसे भी पढें: Hanuman Bhog: वे 5 तरह के प्रसाद, जो हनुमान जी को हैं अत्यंत प्रिय

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 08:12:41 से 09:08:31 तक
कुलिक– 13:47:44 से 14:43:34 तक
कंटक– 06:21:00 से 07:16:50 तक
राहु काल– 16:05 से 17:47
कालवेला/अर्द्धयाम– 08:12:41 से 09:08:31 तक
यमघण्ट– 10:04:22 से 11:00:12 तक
यमगण्ड– 08:54:34 से 10:39:16 तक
गुलिक काल– 12:42 से 14:23

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More