
हाइलाइट्स
जिन जातकों की राशि वृश्चिक है वे स्वभाव से दृढ़ निश्चय होते हैं.
वृश्चिक राशि के जातकों को अपना करियर जासूसी के क्षेत्र में बनाना चाहिए.
Career Option According to Zodiac Signs : ज्योतिष शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जिसके माध्यम से मनुष्य अपने भविष्य में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है. साथ ही करियर बनाने की बात आए तो राशि के अनुसार यह भी निर्धारित किया जा सकता है कि किस क्षेत्र में किस राशि के जातकों को जाना लाभकारी रहेगा. हमारे द्वारा चलाई जा रही सीरीज में हमने पिछले आर्टिकल में शुरू की चार राशि के जातकों के बारे में जाना था. इस आर्टिकल में अन्य चार राशि के जातकों के बारे में जानेंगे कि उन्हें किस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहिए. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
सिंह राशि के जातक
वैदिक ज्योतिष के अनुसार इन जातकों की राशि सिंह है वे आत्मविश्वास से भरे और लीडर क्वालिटी के साथ जन्म लिए होते हैं. सिंह राशि के जातक परिस्थिति के अनुसार अपने व्यवहार को ढालते हुए बहुत स्मार्ट तरीके से काम करना जानते हैं. सिंह राशि के जातक सीईओ बन सकते हैं, गवर्नमेंट ऑफिसर हो सकते हैं, मोटिवेशनल स्पीकर हो सकते हैं या फिर राजनीति के क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें – करियर को लेकर हैं कंफ्यूज, राशि के अनुसार चुनें अपनी राह, जानें पहली 4 राशियों के लिए कौनसा क्षेत्र सही
कन्या राशि के जातक
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों की राशि कन्या है वे स्वभाव से दृढ़ निश्चय, स्मार्ट और कलात्मक होते हैं. कन्या राशि के जातक बेहद संवेदनशील होते हैं. इनका इमैजिनेशन पावर बहुत अच्छा होता है. कन्या राशि के जातक लेखक, टेक्नीशियन, गणितज्ञ, डाटा साइंटिस्ट और टीचिंग में अपना करियर बना सकते हैं.
तुला राशि के जातक
जिन जातकों की राशि तुला होती है वे समझदार, फ्रेंडली और बेहद क्रिएटिव होते हैं. इन लोगों में पब्लिक डीलिंग स्किल पैदाइश पाई जाती है. तुला राशि के जातकों को मॉडलिंग, रिलेशनशिप ऑफीसर या फिर लॉयर के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहिए.
यह भी पढ़ें – बन रहा शनि और मंगल का समसप्तक योग, 1 जुलाई से दिखेगा इसका असर, देश में बड़ी हलचल की आशंका
वृश्चिक राशि के जातक
वैदिक ज्योतिष के अनुसार जिन जातकों की राशि वृश्चिक है वे स्वभाव से दृढ़ निश्चय, जिद्दी, रहस्यमयी और जुनूनी होते हैं. वृश्चिक राशि के जातकों को अपना करियर क्राईम इन्वेस्टिगेशन, जासूसी या सर्जरी के क्षेत्र में बनाना लाभकारी हो सकता है.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Predictions, Religion
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 03:25 IST






