सफलता के लिए उचित समय और सही रणनीति की जरूरतः अमन सिंह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए जहां एक ओर मेहनत और लक्ष्य सबसे जरूरी होते हैं. वहीं दूसरी तरफ सही समय और रणनीति भी जरूरी है. किसी भी काम को पूरा करने के लिए एक सही समय और लक्ष्य तक पहुंचने के लिए रणनीति बनाने की आवश्यकता होती है. ये मानना है युवा व्यवसायी अमन सिंह का. अमन डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में लगातार अपना नाम बना रहे हैं.

उनका कहना है कि संगठनों के लिए खुद को बढ़ावा देने के लिए डिजिटल मार्केटिंग आज के समय की मांग है, चाहे वे किसी भी आकार और प्रकार के व्यवसाय में हों. अमन सिंह ग्रोहुक नामक डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी चलाते हैं. वे वेबसाइट/वेब पेज विकास, सोशल मीडिया मार्केटिंग अभियान विकसित करना, खोज इंजन अनुकूलन और सामग्री लेखन जैसी सेवाएं प्रदान करते हैं. उनकी कंपनी वाराणसी समेत उत्तर प्ररेश के सभी शहरों में काम करते हैं.

अमन ने बताया कि स्नातक करने के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि वे अपना काम करेंगे और नौकरी नहीं करेंगे. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में उतरने का फैसला किया. महामारी ने अधिकांश व्यवसायों को डिजिटल बना दिया. अमन का कहना है कि भारत में डिजिटल मार्केटिंग अभी शुरुआती चरण में है. हम प्रौद्योगिकी को सर्वोत्तम तरीके से पेश करने में उनकी मदद करने के लिए यहां हैं. इसके साथ ही अब अमन इवेंट मैनेजमेंट डोमेन में भी उतरने की योजना बना रहे हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें