लेना है कानपुर विश्वविद्यालय में दाखिला, तो इस तारीख तक करें आवेदन, जानिए पूरी डिटेल्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखंड प्रताप सिंह/कानपुर. छात्र-छात्राओं के लिए एक अच्छी खबर है. जो छात्र-छात्राएं छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिला लेना चाहते हैं और अभी तक उन्होंने किसी भी विश्वविद्यालय में दाखिला नहीं लिया है तो वह कानपुर विश्वविद्यालय में दाखिला लेकर अपनी पढ़ाई कर सकते हैं. कानपुर विश्वविद्यालय के दाखिले 30 जून तक खुले हुए हैं. आपको बता दें पहले 15 जून तक ही आवेदन करने का मौका था. लेकिन छात्रों के हित को देखते हुए अब 30 जून तक छात्र-छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कानपुर विश्वविद्यालय में दाखिला कराने के लिए छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. इसके लिए कानपुर विश्वविद्यालय द्वारा अपनी वेबसाइट पर एक डब्लू आरएन पॉलिटन की शुरुआत की गई है. जिसमें जाकर छात्र-छात्राओं को जरूरी जानकारी भरनी होगी.उसके बाद उनके पास एक डब्ल्यू आर एन नंबर जनरेट हो जाएगा. इसके लिए छात्र छात्राओं को 300 रूपए का शुल्क भी देना पड़ेगा. यह डब्लू आरएन जनरेट होने के बाद विश्वविद्यालय के विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं से संपर्क किया जाएगा और उनको दाखिले का आगे का प्रोसीजर बताया जाएगा. दाखिला लेने के लिए छात्र-छात्राओं को कानपुर विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.csjmu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा. कानपुर विश्वविद्यालय में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट कोर्स को मिलाकर लगभग 140 कोर्स अवेलेबल है जिनमें जाकर छात्र-छात्राएं दाखिला ले सकते हैं.

एडमिशन लेने का अंतिम मौका

कानपुर विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ विशाल शर्मा ने बताया कि कानपुर विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए देश भर से छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में रुचि दिखा रहे हैं जिसको देखते हुए 30 जून तक आवेदन खोले गए हैं. 30 जून के बाद आवेदन आगे के लिए बढ़ाई जाएंगे या 30 जून से बंद कर दिए जाएंगे. इस पर विश्वविद्यालय की कोर कमेटी द्वारा फैसला लिया जाएगा. छात्राएं कानपुर विश्वविद्यालय की वेबसाइट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Tags: Hindi news, Local18, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें