
मोहन ढाकले/बुरहानपुर. मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले की कमान महिलाओं ने संभाल रखी है. चार दर्जन से अधिक महिलाएं उच्च पदों पर विराजमान है तो वही, जिले की राजनीति में भी प्राथमिक पदों पर महिलाओं का ही कब्जा है. उच्च पदों की बात की जाए तो कलेक्टर, अपर कलेक्टर, एसडीएम, आर आई, एलडीएम, खाद्य अधिकारी, नायब तहसीलदार, यातायात सूबेदार, पीआरओ, छात्रावास अधिक्षक, नगर निगम उपायुक्त समेत सभी महत्वपूर्ण पद पर भी महिला नियुक्त हैं.
बुरहानपुर की राजनीति की बात की जाए तो यहां महापौर, नगर निगम अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष, परिषद अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, जनपद पंचायत अध्यक्ष, खकनार जनपद अध्यक्ष और नगर निगम के 25 वार्डों में महिला पार्षदों ने अपना परचम लहराया है.
कलेक्टर को पीेएम कर चुके है सम्मानित
जिले की कलेक्टर भव्या मित्तल विकास कार्यों की सौगातो के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों सम्मानित हो चुकी है तो वहीं, महापौर माधुरी अतुल पटेल को ऑल इंडिया महापौर परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है. इन दोनों महिलाओं ने शहर के विकास को गति देने में अपना एक बड़ा योगदान दिया है.
नगर निगम अध्यक्ष अनिता अमर यादव से बातचीत में सामने आया कि जिले में उच्च पदों पर विराजमान महिलाएं घर परिवार के साथ जिले के विकास के लिए भी काम कर रही है. महिलाओं का कहना है कि जिले के विकास के लिए हम सब एक होकर काम करते हैंं हमें किसी प्रकार की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता. हम सभी महिलाएं एक साथ बैठकर समस्याओं का निराकरण करते हैं.
.
Tags: Local18, Madhya pradesh news, Women Achiever, Women Empowerment
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 17:08 IST





