सस्ती कारों की रेस में कूदी ये अमेरिकन कंपनी, 8 लाख में लॉन्च करेगी एसयूवी, Nexon-Brezza की बढ़ेगी टेंशन

हाइलाइट्स

जीप भारत में लाॅन्च करेगी सस्ती एसयूवी.
कीमत होगी 10 लाख रुपये से कम.
मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्साॅन को मिलेगी टक्कर.

भारत में किफायती कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की जबरदस्त बिक्री चल रही है. इंडियन मार्केट में मारुति सुजुकी, हुंडई, टाटा मोटर्स और महिंद्रा समेत कई कंपनियां अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों की बिक्री कर रही हैं. हाल ही में लॉन्च हुई कारों को देखा जाए तो ज्यादातर कारें इसी सेगमेंट में लॉन्च हुई हैं. बाजार में इन्हीं कारों के क्रेज को देखते हुए अब एक अमेरिकी कंपनी भी पहली बार इंडियन मार्केट में अपनी सबसे सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी को उतारने की तयारी कर रही है.

हम बात कर रहे हैं अमेरिकी कार निर्माता कंपनी जीप की जो भारत में अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी जीप अवेंजर (Jeep Avenger) को लॉन्च करने की योजना बना रही है. कंपनी की ये एसयूवी भारतीय बाजार में दिसंबर 2023 तक दस्तक दे सकती है. ये एक 5-सीटर एसयूवी होगी जिसे हुंडई वेन्यू, टाटा नेक्सॉन और मारुति सुजुकी ब्रेजा के टक्कर में उतारा जाएगा.

यह भी पढ़ें: सिर्फ लोहे के पीछे मत भागिए, कार ऐसी खरीदिए जो सोने दे चैन की नींद, ये हैं 5 कम मेंटेनेंस खर्च वाली कारें

इंजन और परफॉर्मेंस
इंजन की बात करें तो, जीप अवेंजर को 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन में लाया जा सकता है. कंपनी यह इंजन सिट्रोन सी3 (Citroen C3) एसयूवी से सोर्स करेगी. इंजन के अलावा इस एसयूवी में सिट्रोन सी3 के डिजाइन प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया है. हालांकि, इसमें जीप के प्रमुख डिजाइन एलिमेंट जैसे 7 स्लॉट ग्रिल, मल्टी स्पोक अलॉय व्हील्स और स्क्वायर टेल लैंप का इस्तेमाल करेगी.

सेफ्टी फीचर्स में भी होगी शानदार
जीप अवेंजर में कंपनी सेगमेंट में बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स भी देने वाली है. जानकारी के मुताबिक, इसमें डुअल एयरबैग, एबीएस, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, हिल होल्ड असिस्ट और पार्किंग असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर उपलब्ध होंगे.

यह भी पढ़ें: इस कार पर मिल रहा पूरे ₹54,000 का डिस्काउंट, दाम मत पूछो बस उठा लो, माइलेज की है रानी

कितनी होगी कीमत
बाजार में कम्पटीशन को देखते हुए कंपनी अवेंजर एसयूवी को बेहद कम्पीटीटिव कीमत पर लॉन्च कर सकती है. जानकारी के अनुसार इसकी कीमत 8-12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो सकती है. भारत में लॉन्च के बाद इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा, हुंडई क्रेटा, महिंद्रा एक्सयूवी300, रेनो काइगर और टाटा नेक्सॉन से होगा.

Tags: Auto News, Cars, Jeep

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More