Celebrity Education, Most Educated Bollywood Actors: कलाकार किसी डिग्री डिप्लोमा का मोहताज नहीं होते लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो एक्टर तो कमाल के हैं ही, लेकिन उन्होंने पढ़ाई लिखाई के साथ भी कोई समझौता नहीं किया. आज ऐसे ही एक बॉलीवुड स्टार की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पढ़ने के लिए वेटर, टैक्सी ड्राइवर, कार वॉश तक का काम किया.
01

हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के मशहूर स्टार रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) की. उनका जन्म 20 अगस्त 1976 को हरियाणा के रोहतक जिले में हुआ था. उनके परिवार का बॉलीवुड से कोई कनेक्शन नहीं रहा है. ऐसे में उनकी बॉलीवुड एक्टर बनने की कहानी भी काफ़ी दिलचस्प है.
02

बता दें कि रणदीप के पिता मेडिकल सर्जन हैं. वहीं उनकी मां सामाजिक कार्यकर्ता हैं. उनकी बड़ी बहन डॉक्टर हैं, जबकि उनके छोटे भाई सॉफ़्टवेयर इंजीनियर हैं. (Image Credit – Twitter @RandeepHooda)
03

रणदीप की स्कूली पढ़ाई-लिखाई हरियाणा के मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स, बोर्डिंग स्कूल (Randeep Hooda Education) से हुई है. यहां पर उन्होंने कई खेलों में भी हिस्सा लिया था और राष्ट्रीय स्तर के अवार्ड जीते थे. बाद में उनका रुझान थियेटर की तरफ बढ़ने लगा. लेकिन उनका परिवार चाहता था कि वह डॉक्टर बनें, इसलिए उनका एडमिशन दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर के पुरम नें करा दिया गया.
04

स्कूली पढ़ाई के बाद वह ग्रेजुएशन के लिए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में चले गए. वहां से उन्होंने मार्केटिंग में ग्रेजुएशन किया. इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएशन में ह्यूमन रिसोर्स से MBA किया. (Randeep Hooda Education)
05

रणदीप अपने इंटरव्यू में बताते हैं कि ऑस्ट्रेलिया में रहना उनके लिए आसान नहीं था. वहां पर गुजर-बसर के लिए उन्हें टैक्सी ड्राइवर, वेटर से लेकर कार वॉश तक का काम करना पड़ा था.
06

वापस भारत आकर उन्होंने एक एयरलाइन में कुछ समय तक मार्केटिंग डिपार्टमेंट में काम किया. इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी और थियेटर में भी काम करने लगे. प्ले के रिहर्सल के दौरान डायरेक्टर मीरा नायर ने उन्हें अप्रोच किया और यहां से उनकी फिल्मों की जर्नी शुरू हो गई. रणदीप सुष्मिता सेन के साथ भी काफी समय तक रिलेशनशिप में रहे थे. हांलाकि बाद में दोनों ब्रेकअप हो गया था.





