आज है साल 2023 का सबसे बड़ा दिन, 13 घंटे 44 मिनट रहेगी रोशनी, कल से लंबी होगी रात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अमित सिंह/प्रयागराज. 26 जून यानी आज वर्ष का सबसे बड़ा दिन है, जहां 24 घंटे के भीतर 13 घंटे 44 मिनट का केवल दिन होगा, जबकि 10 घंटे 16 मिनट की रात्रि होगी. प्रयागराज के आचार्य लक्ष्मीकांत शास्त्री ने बताया कि 27 जून से रात्रि काल के समय में बढ़ोतरी होगी और दिन का समय छोटा होता जाएगा. यह एक ज्योतिष शास्त्र की खगोलीय घटना होती है.

24 दिसंबर को सबसे बड़ी रात

21 जून से 26 जून तक हम सबसे बड़े दिन को देखते हैं. 27 जून से एक-एक मिनट करके दिन घटता जाएगा और रात बढ़ती जाएगी. इसी प्रकार 23 सितंबर और 23 मार्च को 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात्रि रह जाएगी यानी दिन और रात बराबर हो जाएंगे. 24 दिसंबर को सबसे बड़ी रात भी होगी, जिसकी अवधि 13 घंटे 44 मिनट की होगी, जहां दिन सिर्फ 10 घंटे 16 मिनट का ही होगा.

21 जून से बढ़ता है दिन

आचार्य शास्त्री ने बताया कि 21 जून के दिन सूरज बहुत ऊंचाई पर होता है. इस दिन से ही रात लंबी होने लगती है. 21 सितंबर आते-आते दिन व रात एक बराबर होने लगते हैं. दूसरी ओर 21 सितंबर से रात लंबी होने का सिलसिला बढ़ने लगता है. यह प्रक्रिया 23 दिसंबर तक होती है.

Tags: Allahabad news, Day, Latest hindi news, Local18, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें