Worlds most traveled man Tom Stuker Flown 23 million miles in united airline flights with his lifetime pass – News18 हिंदी


हाइलाइट्स

69 वर्षीय टॉम स्‍टकर को यूनाइटेड एयरलाइंस का स्‍टॉफ पहचानने लगा है.
एयरलाइंस ने अपने एक नए खोले क्‍लब के मैन्‍यू को बनाने में स्‍टकर की मदद तक ली है.
स्‍टकर 1990 में खरीदे गए लाइफ टाइम पास को अपने जीवन का सबसे अच्‍छा इनवेस्‍टमेंट मानते हैं.

नई दिल्‍ली. अमेरिका के रहने वाले टॉम स्‍टकर (Tom Stuker) के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड है. और शायद ही उनका यह रिकॉर्ड और कोई तोड़ पाए. स्‍टकर दुनिया में सबसे ज्‍यादा हवाई यात्रा करने वाले शख्‍स हैं. अब तक वे 230 लाख मील की दूरी हवाई जहाज से तय कर चुके हैं. 120 बार अपनी पत्‍नी के साथ 100 देशों में हनीमून मना चुके हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि उन्‍हें हवाई टिकट पर ही बहुत ज्‍यादा पैसे खर्चने पड़े हैं. लेकिन, ऐसा नहीं है. स्‍टकर ने 1990 में अमेरिका की यूनाइटेड एयरलाइंस का लाइफ टाइम पास 23516108 रुपये में खरीदा था. इस पास की मदद से वो जिंदगी भर यात्रा कर सकते हैं. एयरलाइंस को भी शायद तब अहसास नहीं था कि इस ऑफर का कोई इतना भयंकर फायदा भी उठाएगा. यूनाइटेड एयरलाइंस ने अब लाइफ टाइम पास देने ही बंद कर दिए हैं.

न्‍यूजर्सी के रहने वाले कार डीलरशिप कंसल्‍टेंट 69 वर्षीय टॉम स्‍टकर को यूनाइटेड एयरलाइंस का स्‍टॉफ पहचानने लगा है. एयरलाइंस के टोल फ्री नंबर पर कॉल करने पर उन्‍हें अपना नाम बताने की जरूरत नहीं पड़ती. उनके लंबे यात्रा अनुभव को देखते हुए एयरलाइंस ने अपने एक नए खोले क्‍लब के मैन्‍यू को बनाने में स्‍टकर की मदद तक ली है. स्‍टकर 1990 में खरीदे गए लाइफ टाइम पास को अपने जीवन का सबसे अच्‍छा इनवेस्‍टमेंट मानते हैं.

ये भी पढ़ें-  ऐसी कंफर्म टिकट कैंसिल करने पर नहीं मिलता कोई रिफंड, पैसा वसूल करने के लिए अपनाएं ये जुगाड़

एक साल में 373 ट्रिप
वॉशिंगटन पोस्‍ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019 में स्‍टकर ने 373 फ्लाइट पकड़ी और 365 दिनों में ही करीब 15 लाख मील की यात्रा कर डाली. अगर स्‍टकर इन सभी फ्लाइट्स के लिए टिकट लेते तो उन्‍हें इस पर 24.4 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते.

लगातार 12 दिन यात्रा
स्‍टलर ने लगातार 12 दिन तक हवाई यात्रा की है. इन 12 दिनों में वे या तो आसमान में रहे या फिर एयरपोर्ट लॉउंज में. वे हवाई अड्डे से बाहर नहीं निकले. उन्‍होंने नेवार्क-सैन फ़्रांसिस्को-बैंकॉक-दुबई की यात्रा की और फिर इसी रूट से वापस आए. जितनी दूरी उन्‍होंने आने और जाने में तय की, वह संसार के चार चक्‍कर लगाने के बराबर थी.

माइल्‍स से की खूब कमाई
यूनाइटेड एयरलाइन दैनिक यात्रियों को माइल्‍स के रूप में रिवॉर्ड प्‍वाइंट्स भी देती है. क्‍योंकि, स्‍टकर बहुत ज्‍यादा यात्रा करते हैं, तो उनको खूब माइल्‍स मिलते हैं. स्‍टकर का कहना है कि ये माइल्‍स बहुत काम की चीज हैं. इन्‍हें आप सेल करते हो, ट्रेड कर सकते हो और इनकी सहायता से बोली भी लगा सकते हो. इन माइल्‍स के सहारे स्‍टलर महंगे होटलों में ठहरे, क्रूज यात्रा की है और पर्थ से लेकर पेरिस तक क्‍लब्‍स और पब्‍स में ऐश की है. इतना ही नहीं इन माइल्‍स को बेचकर उन्‍होंने अपने भाई के घर की मरम्‍मत भी करा ली.

Tags: Airline, Business news in hindi, Flight

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More