
NEET, MBBS: नेशनल मेडिकल कमीशन की ओर से जारी ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशन 2023 गाइडलाइंस अब वापस ले ली गई हैं. एनएमसी ने इस संबंध में जारी नोटिस में कहा है कि, ’12 जून 2023 को जारी ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशन गाइडलाइंस वापस ली जाती हैं. गौरतलब है कि एनएमसी ने इन गाइडलाइंस के तहत मेडिकल एजुकेशन में कई बदलावों की सिफारिश की थी, जिन्हें इसी सत्र से लागू किया जाना था.’
इन गाइडलाइंस में करिकुलम, रिसर्च और ह्यूमन रिसोर्से, दिव्यांग कैटेगरी के तहत एडमिशन समेत कई चीजों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए थे. अब इस संबंध में एनएमसी की ओर से जल्द ही नई गाइडलाइंस साझा की जाएंगी.
किए गए थे ये बदलाव
एनएमसी की मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशन में जो मुख्य सिफारिश यह थी कि, ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा की काउंसलिंग अलग-अलग की जगह एक साथ कराई जाए. इसके लिए एक कॉमन काउंसलिंग कराए जाने की सिफ़ारिश की गई थी. गौरतलब है कि फिलहाल 15 फीसदी सीटों की काउंसलिंग मेडिकल काउंसलिंग कमेटी और राज्य की 85 फीसदी सीटों की काउंसिलिंग स्टेट्स अथॉरिटी की ओर से कराई जाती है.
9 वर्ष के अंदर करना था एमबीबीएस
इसके अलावा रेगुलेशन में यह भी कहा गया था कि छात्रों के एडमिशन की डेट से 9 वर्ष के अंदर एमबीबीएस पूरा करना होगा. वहीं पहले वर्ष की परीक्षा पास करने के लिए केवल 4 अट्मेप्ट दिए जाने थे.
ये भी पढ़ें-
NEET UG 2023 Cut Off: सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नीट यूजी में कितने मार्क्स होने चाहिए ? जानिए
NEET UG Counselling 2023 Date: नीट यूजी काउंसलिंग जल्द होगी शुरू, बिना इन डॉक्यूमेंट्स के नहीं हो सकेंगे शामिल
.
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 10:16 IST





