Yoga Session: बदलते मौसम में रोज करें त्रिकोणासन, दूर रहेंगी शरीर की कई परेशानियां, जाने अभ्‍यास का तरीका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

अपनी क्षमता के अनुसार ही योग का अभ्‍यास करें.
अभ्‍यास के दौरान आती-जाती सांसों पर विशेष ध्‍यान दें.

Yoga Session With Savita Yadav : बरसात के मौसम में कई तरह की बीमारियां होने की संभावनाएं बढ़ जाती है. ऐसे में सही खान-पान और योगाभ्‍यास की मदद से आप कई समस्‍याओं से खुद से दूर रख सकते हैं. अगर आप नियमित रूप से योग का अभ्‍यास करें और सूक्ष्‍मयाम आदि करें तो इससे आपके अंग मजबूत रहेंगे और बीमारियां भी दूर रहेंगी. आज न्‍यूज 18 हिन्‍दी के यूट्यूब लाइव सेशन में योगा ट्रेनर सविता यादव ने कुछ ऐसे ही आसनों की जानकारी दी, जिसकी मदद से आप बदलते मौसम में खुद को फिट रख सकते हैं.

ध्‍यान से करें शुरुआत
योग की शुरुआत आप ध्‍यान के साथ करें. इसके करने के लिए मैट पर शांति भाव से पद्मासन या अद्ध पद्मासन बनाकर बैठें और आंखों को बंद कर ओम शब्‍द का उच्‍चारण करें. आपकी पीठ और गर्दन सीधी रहेगी. ध्‍यान के बाद आप कुछ सूक्ष्‍मायाम जरूर करें. इसे देखने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

” isDesktop=”true” id=”6660983″ >

त्रिकोणासन का अभ्‍यास

पहला अभ्‍यास
सबसे पहले अपने दोनों पैरों के बीच 3 फिट की दूरी बनाएं और सीधा खड़े हो जाएं. अब दोनों हाथों को दोनों तरफ फैला लें. अब धीरे धीरे दाहिनी तरफ झुकें और उंगलियों से अपने पंजों को छूने का प्रयास करें और शरीर में खिंचाव लाएं. इस मुद्रा में आपका दूसरा हाथ कान से सटा होगा और उसी दिशा में झुका होगा. कुछ देर होल्‍ड करें. फिर पहली मुद्रा में आ जाएं. इसके बाद बाईं ओर धीरे धीरे झुकें और पैर के पंजों को छूने का प्रयास करें. इस तरह आप कम से कम 10 बार करें. नियमित रूप से ऐसे करने से आप की कई समस्‍याएं दूर रहेंगी.

दूसरा अभ्‍यास
पैरों के बीच 3 फिट की दूरी बनाएं. अब दाहिनी तरफ के पंजे को दाहिनी दिशा में सीधा घुमाएं. अब शरीर को सीधा रखें और दोनों हाथों को दो तरफ फैलाएं. आपकी नजर सामने होगी. हथेलियां सामने की तरफ खुली होंगी. अब धीरे धीरे दाहिनी तरफ झुकना शुरू करेंगे. सांस छोड़ते हुए पैरों के करीब हथ‍ेली को लाएं. कुछ देर होल्‍ड करें और फिर सीधा होते हुए पंजों को दूसरी दिशा में घुमाएं. यह अभ्‍यास लगातार 10 बार करें. पूरा अभ्‍यास आप वीडियो लिंक पर कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : Yoga Session: रोज इस तरह करें कपालभाति प्राणायाम, तेजी से घटेगी कमर की चर्बी, डायजेशन भी रहेगा अच्‍छा

यह भी पढ़ें – नियमित रूप से करें सूक्ष्म अभ्यास, छोटे-छोटे आसन देंगे आपको अनेक फायदे

Tags: Benefits of yoga, Health, Lifestyle, Yoga

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें