Entertainment News: चार वीडियो सॉन्ग में काम करने वाले मंगेश अब बनेंगे एक्‍टर, महज 17 साल की उम्र में पाई मंजिल

उधव कृष्ण/पटना: कला की कोई उम्र नहीं होती. ऐसा माना जाता है कि कुछ लोगों के अंदर कला जन्मजात होती है तो वहीं कुछ लोग अपने अंदर की कला को निखारने के लिए मेहनत की प्रकाष्ठा पार कर जाते हैं. और जमीन से आसमान तक का सफर अपनी मेहनत से तय कर लेते हैं. अपने कला से ये लोगों का न केवल मनोरंजन करते हैं बल्कि इसके साथ ही अपने जैसे कई लोगों को आगे बढ़ने और सपने को पूरा करने का हौसला भी दे जाते हैं. आज हम एक ऐसे ही कलाकार की बात कर रहें हैं, जिन्होंने मात्र 17 साल की उम्र में न सिर्फ अपने कला का लोहा मनवाया है बल्कि मधुबनी के एक छोटे से गांव से मुंबई तक का सफर भी तय किया है.

बैक टू बैक तीन- चार वीडियो सांग में अभिनय कर चुके मॉडल और अभिनेता मंगेश चौधरी का बीते 21 जून को एक और हिंदी रोमांटिक सांग \”पपीहा\” रिलीज हुआ है. बता दें कि इसके पहले भी मंगेश चौधरी के कई गाने आ चुके हैं. जिनमें हिंदी कवर सांग \”याद आ रहा है तेरा प्यार\” (https://youtu.be/M8I655HWtwA), \”तेरी यादों में\” (https://youtu.be/-4E3DwplXNs) और \”तेरी वफ़ा\” (https://youtu.be/1yh3-ifNEEc) शामिल हैं. बता दें कि मंगेश की पूर्व में रिलीज हुई ये सॉन्ग सा रे गा मा, टेराकोटा और B4U Music जैसे बड़े बैनर तले बनी थी.

बड़े बैनर तले कर चुके हैं काम
मंगेश बताते हैं कि B4U म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुई \”तेरी वफ़ा\” दर्शको को बहुत पसंद आई थी. मंगेश चौधरी आगे बताते हैं कि- उन्हें हमेशा कुछ न कुछ इनोवेटिव करना पसंद है. एक्टिंग की बात पर वह कहते हैं कि- उन्हें बचपन से एक्टिंग का शौक था. पिताजी और बड़े भाई ने एक्टिंग के लिए हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया. मंगेश का हाल में रिलीज हुई अपनी सॉन्ग \”पपीहा\” (https://youtu.be/SL9-gXZEpPc) के बारे में कहना हैं कि- मेरा ये गाना भी सभी लोगो को बहुत पसंद आएगा. बताते चलें कि प्रेम को परिभाषित करने वाले इस लव सॉन्ग में अपनी आवाज दी है अरविंद ओझा ने, वहीं लिरिक्स और संगीत राजेश घायल ने दिया है, जबकि इसका छायांकन राजेश कनौजिया ने किया है.

फिल्मों में भी जल्द दिखेंगे मंगेश
चार वीडियो सॉन्ग में अभिनय करने के बाद अब मंगेश जल्द ही लीड एक्टर के रूप में भी दिखाई देंगे. मंगेश ने लोकल 18 को बताया कि- वह जल्द ही एक हिंदी शार्ट फ़िल्म \”पेशेंस\” में नजर आएंगे. ये फिल्म बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. बताते चलें कि मंगेश के पिता महेंद्र चौधरी फिल्म जगत में नामी टेक्नीशियन हैं. मंगेश अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने पिताजी को देते हैं, उनकी माने तो आज पिता के प्रोत्साहन से ही वह अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर पाएं हैं.

Tags: Bihar News, Local18, PATNA NEWS

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More