Devshayani Ekadashi 2023: पाना चाहते हैं सभी संकट से मुक्ति, तो देवशयनी एकादशी पर राशि के अनुसार दें दान


सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. सनातन धर्म में एकादशी के पर्व का बड़ा महत्व है. हिंदू पंचांग के मुताबिक हर वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी मनाई जाती है. इस वर्ष यह एकादशी 29 जून को मनाई जाएगी. धार्मिक मान्यता के मुताबिक इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की विधि विधान पूर्वक पूजा-आराधना की जाती है. इतना ही नहीं, इस दिन समस्त मनोकामना की पूर्ति के लिए एकादशी का व्रत भी किया जाता है.

धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक इस दिन से भगवान श्री हरि विष्णु क्षीर सागर में विश्राम करने चले जाते हैं और इसी तिथि से चतुर्मास की शुरुआत भी होती है. अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रख कर भगवान विष्णु की पूजा-आराधना करनी चाहिए. दान करने का भी इस दिन विधान है. अगर आप भी भगवान विष्णु से आशीर्वाद पाना चाहते हैं और राशि के अनुसार अगर इस दिन दान करते हैं तो भगवान विष्णु की कृपा रहेगी. धन लक्ष्मी का वास होगा. आपकी समस्त मनोकामना पूरी होगी.

देवशयनी एकादशी का महत्व अधिक

उत्तर प्रदेश के अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि समस्त एकादशी के मुताबिक देवशयनी एकादशी का महत्व अधिक माना जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु क्षीर सागर में चार महीने के लिए सोने चले जाते हैं. इसी दिन से चतुर्मास की शुरुआत भी होती है. इस दिन भगवान विष्णु के पूजा पाठ करने का विधान है. खास तौर पर अगर आप राशि के अनुसार दान करते हैं तो जगतपति भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं.

राशियों के अनुसार कैसे करें दान

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों को अगर भगवान विष्णु को प्रसन्न करना है तो वो गेहूं, चावल और गुड़ का दान करें

मीन राशि: इस राशि के जातकों को पीले रंग के वस्त्र केला और गेहूं का दान करना चाहिए

मकर राशि: इस राशि के जातकों को कलश पात्र और छाते का दान करना चाहिए

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों को आम और तरबूज समेत समस्त फलों का दान करना चाहिए

धनु राशि: इस राशि के जातकों को केसर युक्त दूध का दान करना चाहिए. गरीब व असहाय लोगों को दूध पिलाना चाहिए

कन्या राशि: इस राशि के जातकों को गरीबों को भोजन कराना चाहिए. ऐसा करने से भगवान विष्णु जल्द प्रसन्न होते हैं

तुला राशि: इस राशि के जातकों को भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए फलों का दान करना चाहिए. राहगीरों को पानी पिलाना चाहिए

मेष राशि: इस राशि के जातकों को अन्न का दान करना चाहिए

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को वस्त्र का दान करना चाहिए

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों को मौसमी फल जैसे आम, तरबूज, खरबूजा का दान करना चाहिए

कर्क राशि: इस राशि के जातकों को राहगीरों को पानी पिलाना चाहिए. गरीब व असहाय लोगों को पंखा और कूलर का दान करना चाहिए

सिंह राशि: इस राशि के जातकों को चावल व मूंग का दाल दान करना चाहिए

(नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र द्वारा आधारित है. न्यूज़ 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है)

Tags: Ayodhya News, Devotthani Ekadashi Ayodhya, Dharma Aastha, Local18, Religion 18, Up news in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More