VIDEO: शिमला में रोड रेज, युवक ने कार के बोनट पर बुजुर्ग चालक को 100 मीटर तक घसीटा


कपिल ठाकुर

शिमला. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रोड रेज का मामला सामने आया है. घटना में एक कार चालक बुजुर्ग सिख को बोनट पर घसीटता हुआ दिख रहा है. घटना का वीडियो वायरल हुआ है. हालांकि, पुलिस तक अभी मामला नहीं पहुंचा है. लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

जानकारी के अनुसार, शिमला से 20 किमी पहले शोघी-तारादेवी के पास का यह वीडियो है. जिसमें किसी बात पर कहासूनी को लेकर शिमला नंबर की गाड़ी का चालक बुजुर्ग शख्स को बोनट पर घसीट कर ले गया. हालांकि, 100 मीटर की दूरी पर जब उसने कार रोकी तो कुछ युवकों ने उसकी पिटाई दी करी.
वीडियो के अनुसार, शोघी-तारादेवी के पास हाईवे पर कुछ गाड़ियां रुकी हुई है. साथ में पंजाब रोडवेज की बस भी खड़ी हुई है.

इस दौरान गाड़ी के आगे एक सरदार जी खड़े हुए हैं. उन्हें कुछ लोग आगे से हटने के लिए भी कहते हैं. इसी बीच कार चालक उन्हें बोनट पर उठाते हुए आगे ले जाता है. कार करीब 100 मीटर चलने के बाद रुक जाती है तो पीछे से 3-4 युवक आकर पहले तो गाड़ी का शीशा तोड़ते हैं फिर ड्राइवर के साथ मारपीट करते हैं. इस दौरान हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार भी देखी जा सकती है.

बताया जा रहा है कि PRTC के ड्राइवर के साथ गाड़ी के चालक की बहस होने से पूरा मामला जुड़ा है. गाड़ी शिमला नंबर की है और ओल्टो कार है. फिलहाल, पुलिस की तरफ से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

Tags: Himachal pradesh, Punjab, Road accident, Shimla News, Shimla News Today

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More