टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के चाहने वालों की गिनती करना मुश्किल है. दिग्गज प्लेयर के खेलने के तरीके से लेकर उनका कूल अंदाज़, लोगों को खूब पसंद आता है. मैच को लेकर तो ये चर्चा में रहते ही हैं, लेकिन इस बार इनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में MS धोनी फ्लाइट में गेम खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं.
जब लोगों ने उनके टैब पर गौर किया तो पाया कि वह कैंडी क्रश (Candy Crush) खेल रहे हैं. फिर इसके बाद ये गेम भी सोशल मीडिया पर टॉप पर ट्रेंड करने लगा.
दरअसल माही अपनी पत्नी के साथ फ्लाइट में ट्रैवल कर रहे थे, और तभी एक एयर होस्टेस उन्हें चॉकलेट से भरी हुई ट्रे ऑफर करती है. इसे देख कर धोनी मुस्कुराते हैं, और एक चॉकलेट उठा लेते हैं. इसी बीच लोगों की नज़र उनके टैब पर पड़ती है, जिसपर वह कैंडी क्रश खेल रहे थे.
ये भी पढ़ें-इस तरह के कमरे में कभी काम नहीं करते हैं कूलर, हर जुगाड़ के बाद भी नहीं मिलती सही कूलिंग
माही का कैंडी क्रश खेलने का अंदाज़ फैंस को काफी पसंद आने लगा, और धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर चारो तरफ इसकी चर्चा भी शुरू होने लगी. ट्विटर पर जब #CandyCrush ट्रेंड करने लगा तो कुछ यूज़र्स ने ये भी कहा कि धोनी जो गेम खेल रहे थे, वह कैंडी क्रश नहीं बल्कि Pet Rescue Saga है. वहीं कुछ ने ये भी कहा कि ‘अरे वाह! हम भी खेलेंगे Candy Crush’.
Photo Credit: Candy Crush Saga Official/Twitter
3 घंटे में 30 लाख से ज़्यादा लोगों ने डाउनलोड कर डाला Candy Crush
कैंडी क्रश के टॉप ट्रेंड में आने के बाद, मोबाइल ऐप में करीब 30 लाख नए यूज़र्स जुड़ गए. कंपनी का दावा है कि सिर्फ 3 घंटे में 30 लाख से ज़्यादा लोगों ने गेम को डाउनलोड कर लिया. कैंडी क्रश ने गेम को ट्रेंड कराने के लिए धोनी को शुक्रिया भी कहा. कैंडी क्रश ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पेज पर लिखा, ‘भारतीय क्रिकेट लेजेंड @msdhoni को धन्यवाद. हम सिर्फ आपकी वजह से भारत में ट्रेंड कर रहे हैं.’
.
Tags: Android Games, Candy, Dhoni videos, Ms dhoni, Tech news, Viral video
FIRST PUBLISHED : June 26, 2023, 08:45 IST





