OTT रिलीज को लेकर मुश्किल में ‘द केरल स्टोरी’, नहीं मिल रहा कोई खरीदार, सुदीप्तो बोले- हमारे खिलाफ बॉलीवुड गैंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबई. The Kerala Story OTT Release: फिल्ममेकर सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी ‘द केरल स्टोरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया. फिल्म में अदा शर्मा (Adah Sharma) लीड रोल में रहीं. फिल्म की कमजोर ओपनिंग के बाद धीरे-धीरे कमाल का कलेक्शन किया. इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्म के कलेक्शन पर असर डाला. नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर की ‘अफवाह’, विद्युत जामवाल की ‘आईबी 71’, ‘छत्रपति’, ‘जोगिरा सारा रा रा’ जैसी फिल्में ‘द केरल स्टोरी’ के सामने नहीं टिकी. बॉक्स ऑफिस के बाद फैंस अदा की फिल्म का ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

‘द केरल स्टोरी’  (The Kerala Story Gross Box Office Collection) ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर ली हो, लेकिन ओटीटी रिलीज के मेकर्स को काफी पापड़ बेलने पढ़ रहे हैं. हाल में सुदीप्तो सेन ने ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट की थी, लेकिन अब उनका दावा है कि उन्हें ओटीटी प्लेटफॉर्म से एक सही डील नहीं मिल पा रही है.

‘द केरल स्टोरी’ पर बोला ये साउथ एक्टर, ‘मेरा जन्म केरल में ही हुआ, 32000 नकली आंकड़ा है, ये कहानी गलत है..’

सुदीप्तो सेन (Sudipto Sen) ने ‘द केरल स्टोरी’ के ओटीटी रिलीज के बारे में कहा कि वे अभी भी किसी भी बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म से एक अच्छी व्यावहारिक डील का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, डायरेक्टर ने कहा कि उन्हें विचार करने लायक कोई ऑफर नहीं मिला है. इसके बाद उन्होंने दावा किया कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग उनके खिलाफ एकजुट हो रहे हैं.

इंडस्ट्री का एक वर्ग मुझे सजा देना चाहता हैः सुदीप्तो सेन

एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए सुदीप्तो सने आगे कहा कि ‘द केरल स्टोरी’ की बॉक्स ऑफिस सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री के कई वर्गों को परेशान कर दिया है. उन्हें और उनकी टीम को लगता है कि मनोरंजन इंडस्ट्री का एक वर्ग उन्हें उनकी सफलता की सजा देने के लिए एकजुट हो गया है.

एजेंडा फिल्म है ‘द केरल स्टोरी’?

पोर्टल ने सूत्र के हवाले दावा किया है कि फिल्म और उसके विषय ने ऑडियंस के एक निश्चित वर्ग को परेशान कर दिया है. और शायद यही कारण है कि बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म राजनीतिक रूप से विवादास्पद किसी भी चीज़ में पड़ने से बचने के लिए फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीदने से बच रहे हैं. ‘द केरल स्टोरी’ एक एजेंडा फिल्म है, जबकि ओटीटी इंटेलीजेंट, सोचने वाली और एंटरटेनमेंट विषयों पर फोकस करती है. ये फिल्म इन जोनर में फिट नहीं होती.

Tags: Adah Sharma

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें