HBD: शिवम के 30वें जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें, पिता ने दिन-रात कराई प्रैक्टिस, क्रिकेटर बनने के चक्कर में बिका कारोबार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



भारतीय टीम से बाहर चल रहे विस्फोटक ऑलराउंडर शिवम दूबे (Shivam Dube) 26 जून को अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं. शिवम का जन्म आज ही के दिन 26 जून साल 1993 में आर्थिक राजधानी मुंबई में हुआ था. (AP)

दूबे ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता की बचपन से ही ख्वाहिश थी कि वह बड़े होकर क्रिकेटर ही बने. वह शिवम को खुद कोचिंग देते थे. इस बीच वह उन्हें रोजाना घंटो प्रैक्टिस कराते थे. (Shivam Dube/Instagram) शिवम दूबे के अनुसार उनके पिता ने उन्हें करीब 10 साल तक प्रैक्टिस कराई. जब वह 14 साल के हो गए तो उन्हें मुंबई स्थित चंद्रकांत पंडित के यहां क्रिकेट की बारीकियां सीखने के लिए भेज दिया. (Shivam Dube/Instagram) शिवम ने बताया था कि उन्हें क्रिकेटर बनाने के चक्कर में उनके पिता का कारोबार तक बिक गया था. वह जींस का बिजनेस करते थे. शिवम मूलत: उत्तर प्रदेश के हैं लेकिन सालों पहले उनका परिवार उत्तर प्रदेश छोड़ महाराष्ट्र शिफ्ट हो गया था. (Shivam Dube/Instagram) बात करें शिवम दूबे के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में उन्होंने देश के लिए अबतक कुल 14 मुकाबले खेले हैं. इनमे एक वनडे और 13 टी20 मुकाबले शामिल हैं. (Shivam Dube/Instagram) दूबे के नाम वनडे में 9.0 की औसत से नौ और टी20 की नौ पारियों में 17.5 की औसत से 105 रन दर्ज हैं. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्हें टी20 प्रारूप में पांच सफलता हासिल हुई है, जबकि वनडे में एक भी नहीं. (Shivam Dube/Instagram) वहीं बात करें दूबे के आईपीएल करियर के बारे में तो उन्होंने 51 मैच खेलते हुए 47 पारियों में 28.36 की औसत से 1106 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्हें 13 पारियों में चार सफलता हाथ लगी है. (IPL)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें