Tulsi Dance Video: अपने आप नाचने लगा तुलसी का पौधा, लोग हुए हैरान! किसी ने बताया चमत्कार, किसनी ने अंधविश्वास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सोशल मीडिया अजबगजब वीडियोज का भंडार है. आपको यहां अक्सर ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं जो हैरान करते हैं. कई बार वीडियोज सच होते हैं मगर सोशल मीडिया के इस दौर में फेक वीडियोज भी बहुत तैरते रहते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक तुलसी का पौधा अपने आप डांस करता नजर आ रहा है. वीडियो इंटरनेट पर वायरल (Tulsi Dance Video) हो रहा है. हालांकि, इसकी सत्यता की पुष्टि न्यूज18 हिन्दी नहीं करता है.

इंस्टाग्राम अकाउंट @saffron_bearer_no_1 पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक तुलसी (Tulsi plant viral video) का पौधा नजर आ रहा है. तुलसी को सनातम धर्म में देवी का दर्जा दिया गया है. इस पौधे को पूजा के कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है. इसके कई मेडिकल फायदे भी होते हैं. अक्सर लोग सर्दी-जुकाम से बचने के लिए तुलसी की पत्तियां खा भी लेते हैं, पर जैसा इस वीडियो में देखने को मिल रहा है, वैसा शायद ही कभी आपने देखा होगा. इसके पीछे का राज क्या है, ये तो नहीं पता चल पाया है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Viral video, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें