Russian Air Strikes: रूस का सीरिया पर बड़ा अटैक, एयर स्ट्राइक में 2 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

रूसी हवाई हमलों में करीब 30 से ज्‍यादा लोग घायल
पहला हमला जिस्र अल-शुघुर शहर तो दूसरा हमला इदलिब शहर के बाहरी इलाके में हुआ
हवाई हमले में मारे जाने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी होने की आशंका

Russian Air Strikes on Syria: रूस-यूक्रेन के बीच जहां पहले से ही जंग चल रही है. ऐसे में रूस ने रव‍िवार को सीर‍िया पर बड़ा हवाई हमला (Russian Air Strikes) कर भी किया है. उत्तर पश्चिम सीरिया (northwest Syria) के विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाकों पर रूस ने यह एयर स्‍ट्राइक की है. इस रूसी हवाई हमले में दो बच्‍चों समेत कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई है. करीब 30 लोग से ज्‍यादा लोगों के घायल होने की खबर है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. रूस ने ज‍िन विद्रोही गुट के कब्जे वाले इलाकों पर एयर स्‍ट्राइक (Syria Attack) क‍िया है वो काफी बड़े बाजार थे.

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार ब्र‍िटेन की सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स प्रमुख रामी अब्देल रहमान ने कहा कि रविवार को हुआ हमला इस साल सीरिया में हुए सभी हमलों में से सबसे खतरनाक था. पिछले सप्ताह विद्रोहियों ने रूस में ड्रोन से हमला किया था, जिसका रूस ने अब जवाब दिया है. हालांकि, रूस सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद (President Bashar Al-Assad) के शासन का समर्थन करती है.

क्या बुनियादी ढांचा है सीरिया में आए भूकंप से हुई इतनी ज्यादा मौतों की वजह?

सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने रविवार शाम एक बयान में कहा कि उसके सशस्त्र बलों ने पिछले कुछ दिनों के हमलों के जवाब में रूसी वायु सेना के साथ “सहयोग” किया था, जिसमें हमा और लताकिया प्रांतों में नागरिक मारे गए थे.

सीरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी SANA द्वारा दिए गए बयान में कहा गया है कि ऑपरेशन ने इदलिब प्रांत में “आतंकवादी ठिकानों” को निशाना बनाया, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए और हथियार डिपो और ड्रोन नष्ट हो गए.

हमले के दौरान मौके पर मौजूद साद फातो (35) पेशे से मजदूर हैं. उन्होंने बताया कि मैं बाजार में था. गाड़ी से टमाटर और खीरे उतार रहा था, तभी हमला हो गया. मेरे सामने अचानक हाहाकार मच गया. चारों तरफ सिर्फ चीखें और खून ही खून था. मैंने घायल लोगों की मदद की. घटना के बारे में सोचकर ही अजीब लगता है, काफी डरावना मंजर था. रूस ने हम पर हमला किया है. वहीं एक दूसरे व्यक्ति ने बताया कि वहां सिर्फ काले धुएं का गुबार था. आसपास सिर्फ चीख और एंबुलेंस के सायरनों की ही आवाज आ रही थी.

” isDesktop=”true” id=”6660197″ >

रामी अब्देल रहमान का कहना है कि रूस ने उत्तर-पश्चिमी सीरिया के दो अलग-अलग इलाकों में हमला किया था. पहला हमला जिस्र अल-शुघुर शहर में किया गया, जिसमें 6 नागरिकों और 3 विद्रोहियों की मौत हुई. जबकि, दूसरा हमला इदलिब शहर के बाहरी इलाके में हुआ. इदलिब में 2 बच्चों सहित 3 नागरिकों और एक विद्रोही ने दम तोड़ दिया. सभी विद्रोही तुर्किस्तान इस्लामिक पार्टी के लड़ाके थे. हमले में करीब 30 लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है. आशंका है कि मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है.

Tags: Syria, World news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें