आज का पंचांग 26 जून 2023: इस विधि से करें शिव पूजा, पाएं भोलेनाथ का आशीर्वाद, जानें शुभ समय, दिशाशूल और राहुकाल


हाइलाइट्स

आज आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी, योग व्यतिपात है.
सोमवार को शंकर भगवान की पूजा करने और व्रत रखने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

आज का पंचांग 26 जून 2023 (Aaj Ka Panchang): आज यानी सोमवार को शंकर भगवान की पूजा करने की प्रथा वर्षों से चली आ रही है. आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी, योग व्यतिपात है. मान्यता है कि यदि भोलेनाथ की पूजा-आराधना विधि-विधान से की जाए तो सारी मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं शिव शंभू. शिव जी की कृपा होने पर जिंदगी से सभी दुख-दर्द, कष्ट दूर हो सकते हैं और जीवन में खुशियों का संचार होता है. शंकर जी की पूजा करने के लिए सुबह सवेरे उठकर स्नान कर लें. साफ वस्त्र धारण करें और हाथ में जल लेकर भोलेनाथ की मूर्ति के समक्ष व्रत करने का संकल्प लें.

सोमवार व्रत पूजा-विधि
शिव जी और मां पावर्ती की मूर्ति पूजा घर में स्थापित करें. उस पर जलाभिषेक करें. दीप, धूप, अगरबत्ती जलाएं. आप मंदिर जाकर भी शिवलिंग पर गंगा जल और दूध से अभिषेक कर सकते हैं. अब पूजा में सफेद फूल, बेलपत्र, धतूरा, भस्म, रोली, चावल, दूध, घी, चंदन, शहद, दही, कपूर, सुपारी आदि चढ़ाएं. भगवान शिव के मंत्रों का जाप करते रहें. आरती करें और सात्विक चीजों का भोग लगाएं. आप भी व्रत के दौरान प्याज, लहसुन, मांस-मछली, शराब आदि का सेवन ना करें. ऐसा करने से पूजा का फल प्राप्त नहीं होगा और शंकर जी नाराज हो सकते हैं. जानें, आज के पंचांग के अनुसार, सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, शुभ अशुभ समय आदि के बारे में यहां.

26 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ शुक्ल पक्ष अष्टमी
आज का करण – विष्टि
आज का नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी
आज का योग – व्यतिपात
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – सोमवार
आज का दिशाशूल –पूर्व

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:55:00 AM
सूर्यास्त – 07:28:00 PM
चन्द्रोदय – 12:20:59
चन्द्रास्त – 24:36:00
चन्द्र राशि– कन्या

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:57:48
मास अमांत – आषाढ़
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय – 11:55:50 से 12:51:42 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 12:51:42 से 13:47:33 तक
कुलिक– 15:39:15 से 16:35:07 तक
कंटक– 08:12:25 से 09:08:17 तक
राहु काल– 07:37 से 09:19
कालवेला/अर्द्धयाम– 10:04:08 से 10:59:59 तक
यमघण्ट– 11:55:50 से 12:51:42 तक
यमगण्ड– 10:39:02 से 12:23:46 तक
गुलिक काल– 14:23 से 16:05

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More