पीएम मोदी की अमेरिका और मिस्र यात्रा से भारत को क्‍या कुछ हासिल हुआ? जानें कौन-कौन से समझौते हुए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) अपनी अमेरिका और मिस्र की राजकीय यात्रा से रविवार को भारत लौट आए हैं. अमेरिका से रक्षा, अंतरिक्ष सहित अन्‍य क्षेत्रों को लेकर चर्चा और समझौते हुए है तो दूसरी ओर मिस्र के साथ भी कृषि सहित अन्‍य क्षेत्रों में बेहद अहम समझौते हुए हैं. पीएम मोदी ने अमेरिका पहुंचकर राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. यह उनकी पहली राजकीय यात्रा थी इसमें भारत और अमेरिका ने आपसी वाणिज्य, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, सेमीकंडक्टर डील, 5जी और 6जी दूरसंचार और ओपन सोर्स आधारित दूरसंचार नेटवर्क, क्वांटम और एडवांस कंप्यूटिंग के क्षेत्र में टेक्‍नोलॉजी के बढ़ावा देने संबंधी कई समझौते हुए हैं.

भारत और अमेरिका के बीच हुआ सबसे अहम सौदा, रक्षा क्षेत्र का होगा विकास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और अमेरिका के बीच सबसे अहम सौदा रक्षा क्षेत्र में हुआ. अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) और हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड (एचएएल) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओए) हो गया है. इससे रक्षा क्षेत्र में बहु प्रतीक्षित विकास होगा. इस समझौते से अमेरिका से सबसे आधुनिक जेट इंजन तकनीक भारत को मिल सकेगी. जेट इंजन एफ 414 के संयुक्‍त निर्माण से दोनों देशों को फायदा होगा.

अमेरिका जाना होगा आसान, सरकार ने की पहल
अमेरिकी राष्‍ट्रपति बाइडेन ने कहा है कि उनकी सरकार भारतीय श्रमिकों के लिए अमेरिकी वीजा पाना और उनके रीन्‍यूवल को आसान कर देगी. घरेलू स्‍तर पर वीजा नवीनीकरण के लिए पायलट कार्यक्रम होगा.

सेमीकंडक्टर को लेकर दोनों देशों के बीच हुआ समझौता
अमेरिका की कंप्यूटर मेमोरी चिप विनिर्माता माइक्रोन टेक्नोलॉजी एक बड़ा निवेश कर रही है. यह कंपनी गुजरात में अपना सेमीकंडक्टर असेंबली एवं परीक्षण संयंत्र लगाएगी, जिसपर कुल 2.75 अरब डॉलर (22,540 करोड़ रुपये) का निवेश होगा. दोनों नेताओं ने भारत में सेमीकंडक्टर शिक्षा और कार्यबल के विकास में तेजी लाने के लिए 60,000 भारतीय इंजीनियरों को प्रशिक्षित करने के लैम रिसर्च के प्रस्ताव का स्वागत किया. उन्होंने एक सहयोगी इंजीनियरिंग केंद्र स्थापित करने के लिए 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश करने के लिए एप्लाइड मैटेरियल्स इंक की घोषणा का भी स्वागत किया.

मिस्र के राष्ट्रपति के साथ की बैठक
पीएम मोदी ने मिस्र की राजकीय यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात की और काहिरा में दोनोंं नेताओं ने व्‍यापार, निवेश और ऊर्जा के क्षेत्र में अहम साझेदारी की. दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.

पीएम मोदी के मिस्र दौरे के दौरान 4 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी ने दोनों देशों के बीच एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं. प्रधानमंत्री मोदी के मिस्र दौरे के दौरान 4 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं. दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर किए गए. इसके अलावा कृषि क्षेत्र, स्मारकों की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए.

Tags: America, Egypt, Pm narendra modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें