खाना खाओगे..? जब अक्षय कुमार ने ऑफर किया ‘घर का खाना’, भर आईं राजेश शर्मा की आंखें


मुंबईः राजेश शर्मा सिर्फ मनोरंजन जगत का जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने बॉलीवुड और साउथ के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है. पिछले दिनों राजेश शर्मा ‘मिसेज अंडरकवर’ में नजर आए थे. फिल्म में वह राधिका आप्टे के बॉस के रोल में हैं. इससे पहले वह ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में वह कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के भाई के रोल में थे और एमएस धोनी में कोच केशव रंजन बनर्जी में दिखाई दिए. इसके अलावा वह ‘पाताल लोक’ वेब सीरीज में भी अहम रोल में नजर आए. सीरीज में वह ग्वाला गुर्जर के रोल में थे और अब हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की है.

राजेश शर्मा ने दैनिक भास्कर के साथ बातचीत में सलमान खान के साथ किए अपने काम का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा- ‘मैं सलमान जी के बारे में क्या कह सकता हूं? उनके साथ मेरी पहली फिल्म बजरंगी भाईजान थी. सलमान खान खाने के बहुत बड़े शौकीन हैं. वो एक बेहतरीन इंसान हैं. बजरंगी भाईजान मेरी सलमान खान के साथ पहली फिल्म थी. लंच के दौरान हमार खान टीम की तरफ से अलग से लगता था, लेकिन वो मुझे बुलाकर अपने साथ खाना खिलाते थे.’

वह आगे कहते हैं- ‘इसी तरह अक्षय कुमार भी खाने के बहुत बड़े शौकीन हैं. जब मैं लक्ष्मी के सेट पर था और खाना खा रहा था, उन्होंने मुझे फोन करके बुलाया तो मैं उनके पास ये सोचते हुए पहुंचा कि मैंने क्या कर दिया. वो मुझे क्यों बुला रहे हैं? जब मैं उनके पास पहुंचा तो उन्होंने मुझे अपने घर का खाना खिलाया. मैं उनके इस व्यवहार से पूरी तरह चौंक गया. मुझे लगा कि एक सुपरस्टार मुझे खाना ऑफर कर रहे हैं. मैं बहुत इमोशनल हो गया और मेरी आंखों में आंसू आ गए.’

राजेश बताते हैं कि वह तब सिर्फ 20 साल के थे, जब उन्होंने अपने पिता को खो दिया था. वह बचपन से ही एक एक्टर बनना चाहते थे. लेकिन, पूरे परिवार और अपनी बहन की जिम्मेदारियों के चलते उन्हें एक ऐसी नौकरी करना पड़ा जिससे उन्हें पैसे मिल सकें और थिएटर से एक्टिंग से दूर जाना पड़ा. उनके निधन से पहले मैं कभी उनकी मदद नहीं कर पाया, क्योंकि मुझे काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं थी. मैं हमेशा से एक्टिंग करना चाहता था. राजेश शर्मा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादी की हैं. उन्होंने 2005 में पहली शादी की और 2009 में पहली पत्नी से अलग हो गए. इसके बाद 2011 में उन्होंने दूसरी शादी की.

Tags: Bollywood, Bollywood actors, Bollywood news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More