
रितिक /भोपाल. एमपी की एक बहुत ही मशहूर स्वीट डिश है ‘मावा बाटी’ जो लोगों को बहुत ही पसंद आती है. ये खास तौर से मध्य प्रदेश में मिलती है. यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है. जिसे लोग दूर-दूर से खाने आते हैं. मावा बाटी यू तो देखने में गुलाब जामुन जैसा होता है, मगर इसका स्वाद बहुत ही अलग और लाजवाब होता है. लोगों के बीच यह काफी पसंद की जाती है.
भोपाल की मशहूर ‘मावा बाटी’ के दुकानदार ने बताया कि यह बहुत सारे मावे, दूध, पिस्ता, मैदा और अरारोट के आटे से बनती है. इसके अंदर एक फिलिंग भी भरी जाती है. जिसमें बारीक़ कटा हुआ पिस्ता, बादाम, काजू, और किशमिश होता है. साथ ही इलाइची पाउडर का इस्तेमाल इसके स्वाद को और भी बेहतरीन बनाया जाता है. इस फिलिंग के साथ बने बाटी को फिर तल कर चाशनी में डुबाया जाता है. और गरमा-गरम लोग इसका लुफ्त उठाते है.
क्यों खास है ‘मावा बाटी’
‘मावा बाटी’ एक प्रकार की मिठाई है, जो दिखने में बिलकुल गुलाब जामुन जैसी होती है. मगर इसका स्वाद इसे एक अलग पहचान दिलाता है. यह मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है. यह हलके काले रंग की होती है. इसमें मेवा और मावा स्टफ कर के बनाते हैं.
मावा बाटी गुलाब जामुन से अलग इस प्रकार से है कि गुलाब जामुन को जहा आटे के मिश्रण से बनाया जाता है. वहीं, ‘मावा बाटी’ मावे और सूखे मेवे से बनती है. गुलाब जामुन को चाशनी के साथ सर्व किया जाता है. वहीं, ‘मावा बाटी’ को अतिरिक्त चाशनी हटा कर सूखे रूप में सर्व किया जाता है.
.
Tags: Bhopal news, Food, Local18, Madhya pradesh news
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 10:53 IST





