रोहित शर्मा के बाद कौन होगा वनडे टीम का कप्तान? रवि शास्त्री ने कर दिया ऐलान; एक पेंच भी फंसाया

हाइलाइट्स

रवि शास्त्री ने भविष्य के वनडे कप्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है
उन्होंने बताया है कि रोहित शर्मा के बाद किसे ये जिम्मेदारी मिलनी चाहिए

नई दिल्ली. रोहित शर्मा को 2021 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था. रोहित पहले टी20 और वनडे टीम के कप्तान बने थे और इसके बाद विराट कोहली के टेस्ट कप्तानी छोड़ने के बाद ये जिम्मेदारी भी रोहित को सौंप दी गई. लेकिन, उनकी कप्तानी में भारत अबतक 2 आईसीसी ट्रॉफी गंवा चुका है. पिछले साल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारत को इंग्लैंड ने हराया था और हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को शिकस्त दी थी. इसके बाद से ही रोहित की कप्तानी को लेकर आलोचना हो रही. अब टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी है.

शास्त्री का मानना है 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद रोहित की जगह नए खिलाड़ी को कप्तानी सौंपी जानी चाहिए. उन्होंने इस खिलाड़ी का नाम भी बताया है. शास्त्री ने कहा है कि हार्दिक पंड्या को ही भारतीय वनडे टीम का कप्तान बनाया जाना चाहिए. बता दें कि हार्दिक पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद से ही टी20 टीम की कमान संभाल रहे हैं.

पंड्या को वनडे टीम की कमान संभालनी चाहिए: शास्त्री
रवि शास्त्री ने द वीक को दिए इंटरव्यू में कहा, “मुझे लगता है कि हार्दिक पंड्या का शरीर ऐसा नहीं है कि वो टेस्ट क्रिकेट के दबाव को अब झेल पाए. हालांकि, शास्त्री का मानना है कि अगर हार्दिक पंड्या फिट रहते हैं तो उन्हें वनडे विश्व कप के फौरन बाद वनडे टीम की कप्तानी संभालनी चाहिए.” शास्त्री ने कहा कि 2023 के विश्व कप के बाद अगर उनका शरीर फिट है तो उन्हें व्हाइट बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया की कप्तानी संभाल लेनी चाहिए.

‘अब सीनियर खिलाड़ियों की होनी चाहिए विदाई’
रवि शास्त्री ने ये भी कहा कि अब वक्त आ गया है कि भारतीय क्रिकेट टीम से सीनियर खिलाड़ियों की विदाई हो और युवाओं को एक-एक टीम में शामिल किया जाए. शास्त्री ने कहा, “सीनियर खिलाड़ी चरणबद्ध तरीके से बाहर किए जाने के लिए तैयार हैं और उनकी जगह लेने को युवा प्लेयर भी रेडी हैं. खासतौर पर टी20 क्रिकेट में तो ये फौरन होना चाहिए और वनडे-टेस्ट में भी धीरे-धीरे इसी राह पर आगे बढ़ना चाहिए.”

TNPL 2023: कप्तानों की टाइट फाइट, छक्के से हुआ खेल राइट, 37 साल के बैटर के शतक से जीती टीम

ODI World Cup: 12 दिन पहले टीम में मिली जगह, बिना मैच खेले ही बने वर्ल्ड चैंपियन, जानें कौन था ये खिलाड़ी?

शास्त्री ने उन युवाओं को कड़ी चेतावनी दी है, जिनका मानना है कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के दम पर वो आसानी से टेस्ट टीम में जगह बना लेंगे. उन्होंने कहा कि आईपीएल की वजह से फटाफट क्रिकेट के लिए कई अच्छे युवा खिलाड़ी उभरकर आए हैं. लेकिन, इन खिलाड़ियों को ये नहीं सोचना चाहिए कि व्हाइट बॉल क्रिकेट का उनका प्रदर्शन टेस्ट टीम में जगह पाने की गारंटी देगा.

Tags: Hardik Pandya, ODI World Cup, Ravi shastri, Rohit sharma

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More