इन पत्तियों का दाम सुन उड़ जाएंगे होश, करोड़ो में है कीमत, 99% भारतीय की पहली पसंद, नहीं होती इसके बिना सुबह


हाइलाइट्स

चायपत्ती के दाम में आप कुछ नहीं तो नौ लग्जरी फ्लैट खरीद सकते हैं. 
अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें आखिर ऐसा क्या है.
स्वास्थ्य के लिए ये चायपत्ती काफी लाभदायक होती है.

Most expensive tea in the world: भारत समेत पूरी दुनिया में लोग चाय के दीवाने हैं. हर घऱ में सुबह की शुरुआत चाय के साथ होती है. आप अक्सर ग्रॉसरी स्टोर से चाय लेकर आते हैं. अलग-अलग ब्रांड की चाय की कीमत अलग-अलग होती है. सामान्यतः प्राइस 1000-2000 रुपये प्रति किलोग्राम तक होती है, लेकिन क्या कभी आपने दुनिया की सबसे महंगी चाय की पत्तियों के बारे में सुना है? हम आपको दुनिया की सबसे महंगी चाय की पत्तियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत सुनकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे कि क्या वाकई चाय इतनी महंगी होती है. खास बात है कि दुनिया की सबसे महंगी चाय पत्ती भारत के पड़ोसी देश में होती है.

ये चीन में मिलने वाली डा होंग पाओ टी (Da Hong Pao Tea) है. इस चाय पत्ती का नाम दुनिया में मिलने वाली सबसे महंगी चाय की पत्तियों में शुमार है. एक किलो चायपत्ती के दाम में आप कुछ नहीं तो नौ लग्जरी फ्लैट खरीद सकते हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें आखिर ऐसा क्या है, जो इसे इतना महंगा बनाता है. चलिए बताते हैं इसकी कीमत और खासियत….

ये भी पढ़ें: 400 दिन की स्पेशल FD से कमाई का एक और मौका, मिलेगा ज्यादा ब्याज, बैंक ने बढ़ाई निवेश की सीमा

9 लग्जरी फ्लैट के बराबर है कीमत
इस चायपत्ती की कीमत लगाना थोड़ा मुश्किल है. क्योंकि एक प्याली चाय की कीमत 10 रुपये, 20 रुपये, 50 रुपये, 100 या फिर 500 रुपये नहीं है. इसकी कीमत की बात करें तो करीब 1.2 मिलियन डॉलर प्रति किलोग्राम है. यानी 9 करोड़ रुपये से ज्यादा. इस चाय ने साल 2005 में नीलामी की रिकॉर्ड बनाया था. इस दौरान करीब 20 ग्राम दा हांग पाओ चाय लगभग 30,000 डॉलर में बेची गई थी.

बेहद है खास
डा होंग पाओ की खेती चीन के फुजियान के वूईसन इलाके में की जाती है. इस चाय पत्ती के कई सारे लाभकारी गुण हैं. स्वास्थ्य के लिए ये चायपत्ती काफी लाभदायक होती है. यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते इसको जीवनदायिनी भी कहा जाता है. कई प्रकार की गंभीर बीमारियां इसके सेवन से ठीक होती हैं. खेती के दौरान डा होंग पाओ की पत्तियों की पैदावार काफी कम मात्रा में होती हैं और इसकी पत्तियां दुनिया में काफी दुर्लभ भी हैं.

बीमारी के लिए साबित होती है अमृत
ये चाय अपनी दुर्लभता के लिए एक राष्ट्रीय खजाना घोषित किया जा चुका है. माना जाता है कि, मिंग डाइनेस्टी के एक सम्राट ने अपनी बीमार मां के इलाज के इस विशेष चाय को पाना चाहा था क्योंकि इसके औषधीय गुण उन्हें ठीक कर सकते थे और इस चाय के एक जार को पाने के लिए उन्होंने अपना रोब (चीनी कपड़ा) दान कर दिया था. यह चाय इतनी खास है कि चेयरमैन माओ ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को 1972 में चीन की आधिकारिक यात्रा पर इसका 200 ग्राम उपहार में दिया था.

Tags: List of most expensive, Tea

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More