ब्रेकफास्ट में बनाएं कुरकरे सूजी के पकोड़े, स्वाद ऐसा की बार-बार मांगेंगे, तारीफ में निकलेगा वाह!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

सूजी से स्वीट डिशेस के साथ टेस्टी नमकीन फूड आइटम्स भी बनते हैं.
सूजी से बने क्रिस्पी पकोड़े काफी पसंद किए जाते हैं.

सूजी पकोड़ा रेसिपी (Suji Pakoda Recipe): बारिश के शुरुआती दौर में सभी लोग बेसन के पकोड़े तो बढ़े चाव से खाते हैं, लेकिन क्या कभी सूजी के पकोड़े ट्राई किए हैं. बेसन की तरह ही सूजी से बने पकोड़ों का स्वाद भी लाजवाब होता है. इसे ब्रेकफास्ट या फिर दिन में स्नैक्स के तौर पर बनाया जा सकता है. सूजी के पकोड़ों की खासियत होती है कि इन्हें बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है, ऐसे में ये ब्रेकफास्ट के लिए भी एक परफेक्ट रेसिपी है. बच्चों के लंच बॉक्स में भी सूजी के पकोड़े रखे जा सकते हैं. सुबह की भागदौड़ के बीच भी सूजी पकोड़ों को बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है.

घर में अगर अचानक मेहमान आ जाएं तो उनके लिए भी फटाफट सूजी के पकोड़े तैयार किए जा सकते हैं. सूजी के पकोड़े अगर आप भी घर पर बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई विधि की मदद से बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

इसे भी पढ़ें: दानेदार सूजी का हलवा मुंह में घोल देगा मिठास, स्वाद भुलाए नहीं भूलेगा, बेहद आसानी से होता है तैयार

सूजी के पकोड़े बनाने के लिए सामग्री
सूजी – 1 कप
दही – 1/4 कप
प्याज बारीक कटा – 2 टेबलस्पून
अदरक पेस्ट – 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
कढ़ी पत्ते कटे – 8-10
हींग – 1 चुटकी
बेकिंग सोडा – 1/4 टी स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक -स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें: नाश्ते में बनाएं गुजराती स्टाइल का सूजी ढोकला, स्वाद की हर कोई करेगा तारीफ, सिंपल तरीके से करें तैयार

सूजी के पकोड़े बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर सूजी के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में सूजी (रवा) डालें और उसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. इसके बाद अदरक का पेस्ट, कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और कढ़ी पत्ते डालकर सभी चीजों को मिश्रण के साथ मिलाएं. अब इसमें बारीक कटी प्याज, जीरा, चुटकीभर हींग और स्वदाानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बैटर तैयार कर लें.

तैयार बैटर को 10 मिनट के लिए अलग रख दें, जिससे बैटर थोड़ा गाढ़ा हो जाए. इसके बाद बैटर में बेकिंग सोडा डालकर धीरे-धीरे मिक्स करें. अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो सूजी का तैयार घोल लें और थोड़ा-थोड़ा बैटर हाथ में लेकर कड़ाही में डालते हुए पकोड़े बनाएं. इन्हें पलटते हुए तब तक तलें जब तक कि पकोड़े सुनहरे होकर कुरकुरे न हो जाएं. इसके बाद तैयार पकोड़े एक प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारे घोल से सूजी के पकोड़े तैयार कर लें. गर्मागर्म सूजी पकोड़े टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें